छत्तीसगढ़

रोटरी क्लब ऑफ़ जगदलपुर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की हुई शुरुवात

Advertisement

हर घर तिरंगा फहराये —किरण देव

जगदलपुर– हर घर तिरंगा भारत की आजादी के 77 वें वर्ष के उपलक्ष में लोगों को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वाधान में रोटरी क्लब ऑफ़ जगदलपुर द्वारा चलाया जा रहा एक अभियान है।

रोटरी क्लब के द्वारा जगदलपुर के देवांस होटल में हर घर तिरंगा अभियान की शनिवार को जगदलपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की उपस्थिति में शुरुआत की गई। रोटरी स्टोल एवं मोमेंटो देकर विधायक का सम्मान भी किया गया।

विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव ने कहा झंडे के साथ हमारा सम्बन्ध सदैव व्यक्तिगत की बजाय औपचारिक और संस्थागत रूप में अधिक रहा है.एक राष्ट्र के रूप में झंडे को सामूहिक रूप से घर पर लाना न केवल तिरंगे के साथ हमारे व्यक्तिगत संबंध का प्रतीक है बल्कि यह राष्ट्र निर्माण में हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

यह पहल लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करने और भारत के राष्ट्रीय झंडे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई है। आने वाले समय में मेडिकल कैंप खोलने की भी बात की। रोटरी क्लब की सराहना करते हुए विधायक ने कहा आप लोगों का यह अभियान बहुत ही सराहनीय है।

रोटरी क्लब अध्यक्ष विवेक सोनी ने कहा घर-घर तिरंगा अभियान सतत जारी रहेगा। कोशिश रहेगी कि हर वार्ड तक  रोटरी परिवार पहुंचे एवं घर-घर तिरंगा लगाने हेतु प्रेरित करें।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जुलाई 2022 को देश के लोगों से अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की थी। तब से यह अभियान लगातार चलता आ रहा है।

अध्यक्ष विवेक सोनी ने इस साल के अपने कार्य योजना और आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में विधायक को अवगत कराया और कुछ बड़े प्रोजेक्ट जैसे रोटरी मेडिकल कैंप, रोटरी बिजनेस एक्सपो में उनका एवं छत्तीसगढ़ सरकार से मार्गदर्शन और सहयोग की अपील की है कार्यक्रम का संचालन संग्राम सिंह राणा एवं आभार दिनेश कागोत ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से श्याम सोमानी,हनुमंत राव,पुष्पी अग्रवाल,कमल सेट्टी,हनीफ बर्बाटिया, सौरभ अरोरा,डॉ मनोज थॉमस,नवीन भावसार, जितेंद्र सिंह अहलूवालिया,अयाज चामड़िया,श्रीधर मद्दी,अभिषेक मद्दी,विवेक जैन,डॉ सरिता थॉमस, बी मनिहर, अंकित गोयल, अमरदीप सिंह सोढ़ी, नितेश सिंह चौहान,मोहित गोंदी,निखिल दीवान,विवेक जैन, कुलजीत सिंह,सूर्यश लुक्कड़,मद्दी सप्तगिरि  सहित रोटेरियन उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button