CG Electricity Rates Hike: छत्तीसगढ़ के लोगों को महंगी बिजली का झटका लगने वाला है। छत्तीसगढ़ में बिजली 6.23 प्रतिशत महंगी होगी। छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी ने बिजली 24 प्रतिशत महंगी करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन राज्य विद्युत नियामक आयोग ने सिर्फ 6.23 प्रतिशत बढ़ोतरी की मंजरी दी है। 1 जुलाई से नए रेट लागू होंगे।
घरेलू उपभोक्ताओं को देने होंगे 30 से 50 पैसे ज्यादा
बिजली महंगी होने से घरेलू उपभोक्ताओं को 30 से 50 पैसे ज्यादा चुकाने होंगे। वहीं कमर्शियल बिल पर 20 से 40 पैसे तक ज्यादा भरने होंगे। कृषि पंपों के बिलों पर 40 पैसे बढ़ाए जाएंगे।
15 से 220 रुपये तक ज्यादा चुकाने होंगे
छत्तीसगढ़ में बिजली के नए रेट लागू होने पर 100 से 600 यूनिट बिजली खर्च करने उपभोक्ताओं को 15 से 220 रुपये तक ज्यादा चुकाने पड़ सकते हैं।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/06/16/electricity-bill-cg-2026-06-16-03-50-52.jpg)
बिजली बिल के एडवांस पेमेंट पर मिल रही छूट घटाई
छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी ने बिजली बिल के एडवांस पेमेंट पर मिल रही छूट भी घटा दी है। पहले एडवांस बिल पेमेंट पर 1.25 प्रतिशत छूट दी जा रही थी। अब सिर्फ 0.75 प्रतिशत छूट मिलेगी।
200 यूनिट तक बिजली बिल में छूट जारी रहेगी
छत्तीसगढ़ में जिन उपभोक्ताओं की बिजली की खपत हर महीने 400 यूनिट तक है, उन्हें 200 यूनिट तक बिजली बिल में छूट मिलती रहेगी। CG के करीब 70 से 75 प्रतिशत घरेलू उपभोक्ता इसी कैटेगरी में आते हैं, इसलिए नई बिजली दरों का असर उन पर कम ही रहेगा।
1 यूनिट बिजली पर 7.13 रुपए खर्च कर रही कंपनी
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अनुसार CG बिजली कंपनी को 1 यूनिट बिजली उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में करीब 7.13 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं और वर्तमान की बिजली दरों के हिसाब से कंपनी को सिर्फ 6.71 रुपये की इनकम मिल रही है। इसलिए बिजली के रेट बढ़ाए गए हैं।


