बंधक बनाकर गैंगरेप करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, गांधीनगर पुलिस की सख्त कार्रवाई

Advertisement
Advertisement

पीड़िता को डरा-धमकाकर घर में रखा बंधक, जबरन दुष्कर्म के बाद आरोपियों को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

अंबिकापुर। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश पर थानों में दर्ज गंभीर प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों की लगातार गिरफ्तारी की जा रही है। इसी क्रम में थाना गांधीनगर पुलिस ने गैंगरेप के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

डरा-धमकाकर पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म

प्रकरण के अनुसार, थाना गांधीनगर में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 मई 2026 की रात करीब 8 बजे आरोपी गुरविंदर सिंह ने उसका हाथ-पांव पकड़ लिया, जबकि उसका साथी रितिक बंगाली ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता को डरा-धमकाकर जान से मारने की धमकी दी और उसे घर में बंधक बनाकर रखा।

किसी तरह बचकर थाने पहुंची पीड़िता

पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलने में सफल रही। इसके बाद उसने अपने परिचितों को पूरी घटना की जानकारी दी और थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

पतासाजी के बाद दोनों आरोपी गिरफ्तार

मामला दर्ज होने के बाद गांधीनगर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पतासाजी के दौरान दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों में रितिक विश्वास पिता गोपीनाथ विश्वास उम्र 21 वर्ष निवासी सिल्फिली बंगालीपारा थाना जयनगर जिला सूरजपुर तथा गुरविंदर सिंह पिता श्याम सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी डिगमा थाना गांधीनगर जिला सरगुजा शामिल हैं।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस प्रकरण के निराकरण में थाना गांधीनगर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, आरक्षक अरविंद उपाध्याय, ऋषभ सिंह और अमृत सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

 

Advertisement
Share This Article