Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
रायपुर। छाया विधायक महेश साहू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पुत्री स्मृति साय को जन्मदिन के अवसर पर रायपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने गुलदस्ता भेंट कर स्मृति साय के उज्ज्वल भविष्य और सुखद जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री आवास में सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई मुलाकात
छाया विधायक महेश साहू ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं कौशल्या देवी साय से भी सौजन्य मुलाकात की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सभी ने स्मृति साय को जन्मदिन की बधाई दी।
भाजपा नेताओं सहित अन्य साथी भी रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा नेता हितेश सोनू द्विवेदी, बाल कृष्ण साहू एवं अन्य साथीगण भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी स्मृति साय को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।




