01.00 लाख के ईनामी माओवादी बासागुड़ा डीएकेएमएस अध्यक्ष सहित 04 माओवादी गिरफ्तार

2 Min Read
Advertisement

थाना बासागुड़ा एवं डीआरजी की संयुक्त कार्यवाही में 04 माओवादी गिरफ्तार, पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में थे शामिल

जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के दौरान थाना बासागुड़ा एवं डीआरजी की संयुक्त कार्यवाही में  04 माओवादियों को पकड़ा गया । थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत थाना बासागुड़ा एवं डीआरजी की संयुक्त टीम  द्वारा सर्चिंग कार्यवाही के दौरान मल्लेपल्ली बण्डागुड़ा के जंगल से 04 माओवादियों को पकड़ा गया । जिनके कब्जे से 01-01 नग धनुष और 02-02 नग तीर बरामद किया गया । पकड़े गये माओवादी दिनांक 03/06/2024 को पुतकेल कैम्प में फायरिंग करने एवं 11/12/2016 को पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थे ।

पकड़े गये माओवादी

1.  मिड़ियाम लच्छू पिता मिन्ड्रा उम्र 50 वर्ष जाति मुरिया निवासी मल्लेपल्ली बंडागुड़ा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर, डीएकेएमएस अध्यक्ष ईनाम -01.00 लाख रुपए वर्ष 2009 से सक्रिय
2.  उईका लक्कू पिता मासा उम्र 45 वर्ष जाति मुरिया निवासी मल्लेपल्ली बंडागुड़ा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर, पदनाम – मिलिशिया सदस्य, वर्ष 2009 से सक्रिय
3.  सतीश मिड़ियाम ऊर्फ महेश ऊर्फ प्रशांत ऊर्फ सोमा पिता मिण्ड्रा मिड़ियाम उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी मल्लेपल्ली बंडागुड़ा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर, पदनाम- पार्टी सदस्य, वर्ष 2009 से सक्रिय
4.  मिड़ियाम कमला शर्मिला ऊर्फ सोमे उईके पति महेश मिड़ियाम उम्र 30 वर्ष निवासी मल्लेपल्ली बंडागुड़ा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर, पदनाम- पार्टी सदस्य वर्ष 2009 से सक्रिय

पकड़े गये माओवादियों के विरूद्ध थाना बासागुड़ा में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *