जिला भर में ताबड़तोड़ अवैध खनन जारी, जिला संभाल नहीं पा रहे हैं बजरंग पैकरा, प्रभारी माइनिंग इंस्पेक्टर दीपक पटेल दबदबा जारी
सारंगढ़ जिले के एक ऐसा खबर जो आग की तरफ फैला हुआ है जो सुनने में आसान है लेकिन हकीकत और गहराइयों को समझेंगे तब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा जी हां बता दे सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला में सहायक खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा का एक अगल ही जलवा चलता है। बता दे कि खनिज अधिकारी को गौण खनिज क्षेत्र ग्राम पंचायतो में निरीक्षण करना पसंद नहीं। ये ऑफिसर अपने मन का राजा है। इनको सूचना दो या मौखिक रूप से जानकारी दो या व्हाट्सएप में फोटो वीडियो भेज कर जानकारी साझा करो कुछ मतलब का नहीं करेंगे तो अपने वफादार आर आई जो कि वर्तमान में प्रभारी खनिज निरीक्षक के पद पर पदस्थ हैं और यह दोनों मिलकर जिला में नाम बहुत नाम कमा रहे हैं प्रशासन से नहीं खनिज माफिया से।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बजरंग पैकरा ऑफिस में बैठकर आदेश दे कर आर आई दीपक पटेल को पूरा जिला सौंप दिया है। वही प्राप्त जानकारी के अनुसार आर आई दीपक पटेल अपने पद का दुरुपयोग करके खनिज माफिया से हाथ मिलाए हैं इनको भी सूचना दो या कॉल करो कोई जवाब नहीं देते न ही सूचना और शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हैं आर आई ही खुद तय करते हैं। किस के ऊपर कार्रवाई करना है किसको छोड़ना है , आर आई दीपक पटेल से खनिज माफियाओं बेहद खुश सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला में सबसे बड़े गौण खनिज में गुड़ेली टिमरलगा का नाम आता है। और पल पल का खबर आर आई दीपक पटेल के पास पूरी जानकारी है। कोन करता है अवैध खनन परिवहन तथा हैवी ब्लास्टिंग इनके पास पूरा जानकारी है,बड़े-बड़े माफिया को छोड़कर छोटे-छोटे खनिज माफियाओं को पड़कर केवल और केवल खानापूर्ति का कार्रवाई करते हैं जिसे बड़ी कार्रवाई का नाम बता कर अपना वह वाही लूटते हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और बयां करता है।
वही बात की जाए आर आई दीपक पटेल की तो लगभग दो-तीन साल से प्रभारी माइनिंग इंस्पेक्टर के पद पर काम कर रहे हैं लेकिन इनके द्वारा उच्च अधिकारियों को कभी भी नहीं बताया की गुड़ेली टिमरलगा क्षेत्र में कितना अवैध खनन किया जा रहा है, उनके द्वारा किसी भी एक अवैध खदान को आज तक सील नहीं किया गया ना ही किसी खदान का जांच की गई है कि वह जमीन शासकीय , निजी , कोटवारी है या फिर आदिवासी भूमि है। अवैध खनन से राजस्व को लाखों करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है और जिला खनिज विभाग द्वारा केवल वाहनों पर पकड़ कर चाय पानी का कार्यवाही कर रहे हैं जिस की राजस्व को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है।
एक शासन के वेतनभोगी अधिकारी खनिज माफिया के इशारों में काम कर रहे हैं जिससे साफ पता चल रहा है कि खनिज माफिया ने अधिकारी को अपना गुलाम बनाए हैं और मनचाहे जगह पर लगातार अवैध खनन किया जा रहा है। करोड़ों रुपए की जब अवैध कमाई हो तो कुछ छोटे-मोटे कार्रवाई से खनिज मात्राओं को क्या फर्क पड़ेगा। विभाग के इस रवैया से जनता अधिकारियों के प्रति विश्वास लगवातार घाटी नजर आ रही है और एक अधिकारी और जनता दोनों के अटूट विश्वास में दरार आता जा रहा। अगर स्थिति ऐसे ही रही तो भविष्य में अधिकारियों के ऊपर विश्वास करना संभव नहीं होगा। हालांकि इस संबंध में बड़े अधिकारियों का बयान आना बाकी है कि एक आर आई को लंबे समय तक प्रभारी माइनिंग इंस्पेक्टर का कारण से रखा गया है जैसे ही प्रक्रिया आती है उसे भी बड़ी प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित किया जाएगा।
एक भरोसा उम्मीद अब भी जिला कलेक्टर पर बनी हुई है
वही बात की सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के कलेक्टर मैडम लगातार जिला में निरीक्षण करते हुए नजर आ रहे हैं उम्मीद है कि ऐसे खनिज माफिया के संपर्क में भ्रष्ट अधिकारीओ के ऊपर प्रशासनिक कार्रवाई करे ताकि भविष्य में जनता और अधिकारी का भरोसा कायम रहे, जिससे राजस्व के संपत्ति का रक्षा हो और खनिज माफियाओं के प्रति डर बना रहे।




