शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में संघ के तरुण व्यवसायी वर्ग का समापन

By
Advertisement
Advertisement

15 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में युवाओं को मिला राष्ट्र निर्माण का संदेश

रायगढ़ । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित 15 दिवसीय तरुण व्यवसायिक वर्ग का समापन रविवार सायं स्थानीय शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। 16 मई से 01 जून तक वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इस वर्ग के समापन समारोह में रायगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक, व्यवसायी, प्रबुद्धजन,मातृशक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ सिख समाज के जिला अध्यक्ष सरदार प्रीतपाल सिंह टुटेजा तथा मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री (विद्या भारती) श्रीराम अरावकर रहे, कार्यक्रम में सर्वाधिकारी संजय पाण्डेय एवं जिला संघचालक डॉ. प्रकाश मिश्रा भी मंचासीन रहे।

कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने समता, नियुद्ध, दंड संचालन तथा संघ घोष के साथ आकर्षक शारीरिक प्रदर्शन प्रस्तुत किए। अनुशासित एवं प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया, वर्ग कार्यवाह दिलेश्वर उमरे ने प्रतिवेदन में वर्ग के 15 दिनों की सम्पन्न रूपरेखा रखी,
कुल 107 व्यवसायी शिक्षार्थि,36 शिक्षक, प्रबंधक सहित 200 संख्या का आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
आभार भरत साहू व्यवस्था प्रमुख द्वारा व्यक्त किया गया।

अपने संबोधन में श्रीराम अरावकर ने कहा कि तरुण व्यवसायिक वर्ग का उद्देश्य युवा वर्ग में राष्ट्र प्रथम की भावना विकसित करना तथा उन्हें समाज जीवन में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि युवा देश की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है, तथा संघ के संस्कारों से प्रेरित युवा समाज में सेवा एवं संगठन के कार्यों को आगे बढ़ा सकते हैं, पंच परिवर्तन के संदेश के साथ आज के समय की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद शिक्षार्थियों ने अपना व्यय स्वयं वहन कर प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा 15 दिनों तक मोबाइल से दूर रहकर अनुशासन, आत्मसंयम एवं राष्ट्रभक्ति के संस्कार अर्जित किए। उन्होंने संघ संस्थापक परम पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए उनके राष्ट्र समर्पित जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया,
2 हज़ार से अधिक संख्या में समाजजनों की उपस्थिति से भी वातावरण बन रहा था,
पूरे कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी के आह्वान का दृश्य भी दिखा अधिकांश समाजजन बस, कार में संयुक्त रूप से यात्रा करते आये।।

Advertisement
Share This Article