हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल लूटने वाला संगठित गिरोह गिरफ्तार, स्कॉर्पियो और ट्राइबर से देते थे वारदात को अंजाम

By
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर पुलिस ने नेशनल हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी और लूटपाट करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन, धारदार चाकू, नगदी रकम और 74 लीटर डीजल भी बरामद किया है।

हाईवे पर रात में ट्रकों को बनाते थे निशाना

पुलिस के अनुसार आरोपी स्कॉर्पियो और रेनॉल्ट ट्राइबर वाहन का उपयोग कर रात के समय हाईवे किनारे खड़े ट्रकों को निशाना बनाते थे। डीजल टंकी को तोड़कर ईंधन चोरी कर फरार हो जाते थे। विरोध करने पर मारपीट की घटनाएं भी सामने आई हैं।

कई जिलों में फैला था गिरोह का नेटवर्क

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने बिलासपुर के अलावा बेमेतरा, बलौदाबाजार, कवर्धा, महासमुंद, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा और अन्य हाईवे क्षेत्रों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है।

पूर्व की घटनाओं में भी शामिल पाए गए आरोपी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने—

  • सिरगिट्टी क्षेत्र में वाहन से डीजल चोरी कर मारपीट की घटना
  • कोनी क्षेत्र में ट्रेलर से लगभग 100 लीटर डीजल की लूट
  • सेंदरी के पास हाईवे पर 270 लीटर डीजल चोरी

जैसी घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

गिरफ्तारी और बरामदगी

गिरफ्तार आरोपियों में संजय कुमार कुर्रे, मणीशंकर कुर्रे और अमित भारद्वाज शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से स्कॉर्पियो वाहन, रेनॉल्ट ट्राइबर, चाकू, नगदी और डीजल बरामद किया है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य और CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Advertisement
Share This Article