धान उठाव में लापरवाही पर सख्त चेतावनी, अपर कलेक्टर ने अधिकारियों और राइस मिलर्स के साथ की समीक्षा बैठक

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर | 27 मई 2026

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान उठाव कार्यों की प्रगति पर हुई विस्तृत समीक्षा

कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत जिले में धान उठाव कार्यों को लेकर अपर कलेक्टर आर.एस. लाल ने संबंधित अधिकारियों, सहकारी समितियों, उपार्जन केंद्र प्रभारियों एवं राइस मिलर्स की समीक्षा बैठक ली। बैठक में धान उठाव कार्यों की स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अपर कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि धान उठाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।

उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध धान का शीघ्र उठाव और लेखा मिलान करने पर दिया जोर

समीक्षा बैठक के दौरान अपर कलेक्टर ने कहा कि उपार्जन केंद्रों में भौतिक रूप से उपलब्ध धान का जल्द उठाव कर लेखा मिलान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने केंद्रवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और पारदर्शिता के साथ कार्य संपादित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिन उपार्जन केंद्रों में धान की मात्रा अधिक है, वहां संबंधित मिलर्स के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र संपूर्ण धान उठाव सुनिश्चित किया जाए।

उठाव कार्य में बाधा न आए, इसके लिए पर्याप्त हमाल उपलब्ध कराने के निर्देश

अपर कलेक्टर ने सभी उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त संख्या में हमाल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि धान उठाव कार्य प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप धान उपार्जन और उठाव कार्यों का प्रभावी संचालन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

धान की शॉर्टेज मिलने पर जिम्मेदारी तय कर होगी सख्त कार्रवाई

बैठक के दौरान अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन केंद्रों में धान की शॉर्टेज अधिक पाई जाएगी, वहां तत्काल जांच की जाए और संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में जिला खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, सहकारिता विभाग के अधिकारी, उपार्जन केंद्र प्रभारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Share This Article