छत्तीसगढ़: कोंडागांव में प्रसाद खाने के बाद महिला की मौत, 19 लोग बीमार; फूड प्वाइजनिंग की आशंका

Advertisement

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पारंपरिक जतरा कार्यक्रम के बाद प्रसाद खाने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं 19 ग्रामीण बीमार हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रसाद के नमूने एकत्र कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि शनिवार को आयोजित धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और बाद में प्रसाद ग्रहण किया। रविवार सुबह से कई ग्रामीणों को अचानक उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी।

अन्य ग्रामीणों ने मरीजों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद 55 वर्षीय महिला को कोंडागांव रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Share This Article