नई दिल्ली। अनन्या पांडे को अपनी हाल ही में रिलीज हुई फ़िल्म ‘चांद मेरा दिल’ के एक भरतनाट्यम डांस सीक्वेंस के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
इस छोटे से क्लिप में, एक्ट्रेस को ट्रेडिशनल वियर में भरतनाट्यम और कंटेम्पररी डांस स्टाइल का फ्यूजन करते हुए दिखाया गया है। यह क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोगों ने इनके मूव्स को रोबोटिक बताया है। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने इसे इस डांस फॉर्म का ‘पूरी तरह से अपमान’ करार दिया है।
सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहीं अनन्या पांडे
चांद मेरा दिल (Chand Mera Dil) में अपने भरतनाट्यम परफॉर्मेंस के लिए अनन्या पांडे (Ananya Pandey) जमकर ट्रोल हो रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ मैंने 10 साल से ज्यादा समय तक क्लासिकल डांस सीखा है और यह तो बहुत ही बुरा है। जिस किसी को भी कोई अनुभव नहीं है, वह भी यही कहेगा। यह डांस फॉर्म का सरासर अपमान है।
साईं पल्लवी से की तुलना
एक Reddit यूजर ने लिखा, ‘मुझे नहीं पता कि वह कौन सा डांस कर रही है, लेकिन यह भरतनाट्यम तो बिल्कुल भी नहीं है। वहीं एक ने इसकी तुलना साईं पल्लवी से कर दी और लिखा, ‘अनन्या का यह डांस देखकर मुझे साई पल्लवी के बेहतरीन डांस की याद आ गई। नेपो किड्स को कितनी आसानी से सब चीजें मिल जाती हैं’।
‘चांद मेरा दिल’ के बारे में
‘चांद मेरा दिल’ को विवेक सोनी ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने इससे पहले ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ को डायरेक्ट किया था। यह फिल्म आरव और चांदनी (जिनका किरदार लक्ष्य और अनन्या पांडे ने निभाया है) और उनकी गहरी प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। इसे धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमेन मिश्रा और मारिजके डिसूजा ने प्रोड्यूस किया है। ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।


