कांकेर में ऑनलाइन सट्टा: आईपीएल मैच पर लग रहे थे दांव, छह आरोपी गिरफ्तार; नाबालिग निरुद्ध

By
Advertisement
Advertisement

कांकेर में उजियारा अभियान के तहत पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आईपीएल ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा किया है। ज्ञानी चौक के पास कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार और एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया। पुलिस ने मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

कांकेर जिले में पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में छह आरोपियों को दबोचा गया है। एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है।

पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा लगाने में उपयोग किए जा रहे फोन जब्त किए हैं। यह कार्रवाई ‘उजियारा अभियान’ के तहत की गई। यह अभियान अवैध नशा, जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी के विरुद्ध चलाया जा रहा है। थाना सिटी कोतवाली कांकेर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने यह सफलता हासिल की। 22 मई की रात को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना थी कि ज्ञानी चौक स्थित माखन भोग होटल के समीप कुछ लोग सट्टा लगा रहे हैं। वे मोबाइल फोन के माध्यम से आईपीएल मैचों और कैसीनो गेम पर दांव खेल रहे थे।

प्रतीक दादासाहब बनसोडे प्रशिक्षु आईपीएस के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। नाबालिग को भी निरुद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के पास से सात नग मोबाइल फोन जिसकी कीमत दो लाख 25 हजार रुपये बताई गई है।

Advertisement
Share This Article