जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को टारगेट करने के मामले में केजरीवाल के खिलाफ एक और अवमानना याचिका दायर, हाईकोर्ट में सुनवाई आज

By
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली: दिल्ली आबकारी मामले में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को निशाना बनाने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में अरविंद केजरीवाल और दूसरे आप नेताओं के खिलाफ कोर्ट की अवमानना याचिका दायर की गई है. जस्टिस नवीन चावला की अध्यक्षता वाली बेंच इस याचिका पर 22 मई को सुनवाई करेगी. याचिका वकील अशोक चैतन्य ने दायर की है. याचिकाकर्ता ने इसके पहले एएसजी संजीव भंडारी से कोर्ट की अवमानना चलाने के लिए सहमति मांगी गई. एएसजी संजीव भंडारी ने याचिकाकर्ता को केजरीवाल समेत दूसरे आरोपियों के खिलाफ कोर्ट की अवमानना चलाने की अनुमति दे दी थी, जिसके बाद कोर्ट में याचिका दायर की गई है.

इससे पहले जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने खुद अरविंद केजरीवाल समेत छह आरोपियों के खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू की थी. अवमानना कार्यवाही पर सुनवाई करते हुए जस्टिस नवीन चावला की अध्यक्षता वाली बेंच ने 19 मई को अरविंद केजरीवाल समेत छह आरोपियों को नोटिस जारी किया था. इस नयी अवमानना याचिका में आप नेताओं के अलावा पत्रकार सौरव दास को भी आरोपी बनाया गया है.

जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने 14 मई को अवमानना कार्यवाही शुरू करते हुए कहा था कि अगर इन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो अराजकता फैलेगी. उन्होंने कहा था कि जब संस्था को ट्रायल पर रखा जाता है तो ये जज का कर्तव्य है कि वो इन आरोपों से संचालित न हो. कोर्ट को ये पता चला कि पत्र और वीडियो के जरिये सोशल मीडिया कैंपेन चलाया गया जो काफी सर्कुलेट हुआ. ये एक सुनियोजित और संगठित कैंपेन था. जस्टिस शर्मा ने कहा था कि कोर्ट के अंदर हुई कार्यवाही को कोर्ट के बाहर एक समानांतर नैरेटिव चलाया गया.

Advertisement
Share This Article