माधौगढ़ (जालौन)। गाजे-बाजे और जयघोष के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
माधौगढ़ के बिरिया क्षेत्र में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। परम पूजनीय गुरुदेव अगवान मनीषानंदन महाराज वृंदावन धाम की कृपा से आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल दिखाई दिया।
माधौगढ़ से बिरिया तक निकली शोभायात्रा, रास्ते भर गूंजते रहे धार्मिक जयकारे
स्थानीय सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी धर्म कांटा के समीप स्थित राम जानकी मंदिर परिसर से बालाजी महाराज एवं माता रानी की कृपा के साथ विशाल कलश यात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा गाजे-बाजे, डीजे और धार्मिक भजनों के साथ माधौगढ़ की मुख्य सड़कों से होते हुए ग्राम बिरिया पहुंची।
यात्रा के दौरान महिलाएं, पुरुष, युवतियां और बच्चे सिर पर कलश लेकर श्रद्धाभाव के साथ आगे बढ़ते नजर आए। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों और जयकारों के बीच युवा और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
कथावाचक सक्षम कृष्ण महाराज के मुखारविंद से कथा का हुआ शुभारंभ
इस धार्मिक आयोजन में कथावाचक पंडित सक्षम कृष्ण महाराज वृंदावन धाम के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई और जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल और पेय पदार्थों की भी व्यवस्था की गई थी।
26 मई को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन
शोभायात्रा में कथा के परीक्षित रिटायर्ड प्रधान अध्यापक उषा देवी, धर्मपत्नी रिटायर्ड एडीओ देवेंद्र सिंह राजावत, श्रीमद्भागवत पुराण को सिर पर धारण कर सबसे आगे चल रही थीं।
आयोजकों ने बताया कि सात दिवसीय कथा का समापन 26 मई को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ होगा।
इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह राजावत, धीरेंद्र सिंह राजावत, मानवेंद्र सिंह राजावत, आलोक कुमार सिंह राजावत (गोलू), रामगोपाल सिंह भदौरिया, मोहित सिंह तोमर, ग्राम प्रधान हरि गोविंद, शिवराज सिंह चौहान, अजय प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार राठौर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।


