श्री बाबा दयाल दास इंटर कॉलेज एको के मेधावियों ने लहराया परचम

Advertisement

हाईस्कूल में  दृष्टि कुशवाहा ने 92% अंक पाकर किया टॉप, विद्यालय में खुशी का माहौल

कुठौंद/जालौन । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 2026 में श्री बाबा दयाल दास इंटर कॉलेज एको के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया और मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

हाईस्कूल परीक्षा में छात्रा दृष्टि कुशवाहा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शिवानी ने 87 प्रतिशत, प्रिया ने 86 प्रतिशत, प्रिंसी एवं उपासना ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अनुष्का आराधना अंजलि आराधना अंजलि शिल्पी और आराधना ने 84 प्रतिशत, अंजली ने 83 प्रतिशत तथा शिल्पी ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इंटरमीडिएट परीक्षा में ऊषा ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। आकांक्षा ने 74 प्रतिशत, बुद्धागी गौतम ने 73 प्रतिशत तथा आकाश ने 72 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के प्रबंधक मानसिंह कुशवाहा एवं प्रधानाचार्य श्री दीपक सिंह कुशवाहा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करता रहेगा।

विद्यालय परिवार ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। क्षेत्रवासियों ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए इसे विद्यालय की बड़ी उपलब्धि बताया।

Share This Article