निर्माण श्रमिकों के लिए ई-श्रम साथी मोबाइल ऐप लॉन्च, अब घर बैठे मिलेगा रोजगार और सरकारी योजनाओं की जानकारी

By
Advertisement
Advertisement

प्रदेश में निर्माण श्रमिकों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रम विभाग द्वारा ‘‘ई-श्रम साथी मोबाइल एप्प’’ का शुभारंभ किया गया है। इस ऐप के माध्यम से श्रमिक अपने निवास स्थान के आसपास उपलब्ध कार्यों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

श्रमिकों के लिए निःशुल्क पंजीकरण और सरल प्रक्रिया
इस मोबाइल ऐप पर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है। श्रमिक स्वयं अपना डेटा दर्ज कर सकते हैं और अपनी दक्षता एवं कौशल के अनुसार उपलब्ध कार्यों का चयन कर रोजगार प्राप्त कर सकेंगे।

सरकारी योजनाओं की जानकारी भी एक ही प्लेटफॉर्म पर
ई-श्रम साथी मोबाइल एप्प के माध्यम से श्रमिक केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इससे श्रमिकों को योजनाओं का लाभ लेने में अधिक सुविधा मिलेगी।

रोजगार और कल्याण योजनाओं तक सीधी पहुंच का उद्देश्य
श्रम विभाग का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य निर्माण श्रमिकों को डिजिटल माध्यम से रोजगार से जोड़ना और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार हो सके।

Advertisement
Share This Article