छत्तीसगढ़ में ACB का दोहरा एक्शन: सक्ती में ASI और बिलासपुर में ADM कार्यालय का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, भ्रष्टाचार पर कड़ा शिकंजा

By
Advertisement
Advertisement

CG Rishwat Case: छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोरी के दो मामले सामने आए हैं। बिलासपुर ADM ऑफिस में बाबू को रिश्वत लेते पकड़ा गया है वहीं सक्ती में एक एएसआई को कड़ी कार्रवाई से बचाने के एवज में घूस लेते दबोचा गया। दोनों कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने की हैं।

ADM ऑफिस का बाबू 15 हजार लेते पकड़ाया

एसीबी बिलासपुर ने एडीएम में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 विजय पांडेय को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी पांडेय अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (ADM) एवं न्याय निर्णयन अधिकारी कार्यालय में पदस्थ है।

ASI 20 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उधर, सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना में पदस्थ ASI एस.एन. मिश्रा को 20 हजार रुपए रिश्वत दबोचा गया है। एएसआई ने मारपीट केस में कार्रवाई से बचाने के एवज में 40 हजार मांगे थे। आज रविवार को यह दोनों कार्रवाई की गई है।

CG Rishwat Case
एएसआई एसएन मिश्रा।

ASI घूस की आधी रकम पहले ले चुका

जांच में पता चला कि आरोपी पहले ही 20 हजार रुपए ले चुका था। इसके बाद ACB ने दूसरी किश्त के लिए ट्रैप प्लान तैयार किया। रविवार को शिकायतकर्ता ने आरोपी को चंद्रपुर के गुड्डू ढाबा बुलाया। जैसे ही ASI ने 20 हजार रुपए लिए, ACB टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और रकम जब्त कर ली।

जुर्माना कम कराने के एवज में मांगे 20 हजार

जानकारी के अनुसार, कोटा निवासी होटल संचालक देवेंद्र कश्यप के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई चल रही थी। आरोपी बाबू विजय पांडेय ने जुर्माना राशि 1 लाख रुपए को 30 हजार रुपए कराने के बदले 20 हजार रुपए की डिमांड की थी।

CG Reshwat Case
बिलासपुर एडीएम कार्यालय का विजय पांडेय।

रिश्वत की पहली किश्त के 5 हजार ले चुका था

शिकायतकर्ता ने इस बाबू की शिकायत ACB से की। मामले के सत्यापन के दौरान पता चला कि आरोपी पहले ही 5 हजार रुपए ले चुका था और बाकी 15 हजार रुपए की मांग कर रहा था।

रविवार को हुई ट्रैप कार्रवाई

इसके बाद ACB ने ट्रैप प्लान बनाया। रविवार को आरोपी ने शिकायतकर्ता को ADM कार्यालय बुलाया। जैसे ही उसने 15 हजार रुपए लिए, ACB टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Share This Article