उमरी बालाजी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव

By
Advertisement
Advertisement

ऊमरी (जालौन)। कस्बे के प्रसिद्ध उमरी बालाजी मंदिर में 20वें हवन, विशाल भंडारे, रात्रि जागरण एवं 56 भोग के साथ भगवान का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में दूर-दूर से श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम में भोलेनाथ सरकार, कैलाश माता, रामराजा सरकार, श्री बालाजी सरकार एवं दूत महाराज की असीम कृपा से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संरक्षक अरविंद द्विवेदी ‘छट्टू महाराज’ अपनी धर्मपत्नी निशा द्विवेदी, पवन महाराज एवं अतुल द्विवेदी सहित आयोजन में सक्रिय रूप से मौजूद रहे।
रात्रि जागरण एवं संगीत कार्यक्रम में उमरीवासियों का उत्साह देखने लायक रहा।

भजन-कीर्तन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में झूमते रहे।

इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में नगर एवं क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति के अनुसार, जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से उमरी बालाजी मंदिर में दर्शन करने आता है, उसकी मनोकामना पूर्ण होती है।
कार्यक्रम में समस्त नगरवासी एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article