Galaxy S25 Ultra पर आ गई छप्परफाड़ छूट, यहां से उठाएं सबसे बड़े डिस्काउंट का फायदा

Advertisement

Galaxy S25 Ultra Discount: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर सेल का समय आ गया है और अब महंगे से महंगे फोन को सस्ते दामों पर खरीदने का मौका मिल रहा है. इस समय अमेजन की सेल में सैमसंग के धाकड़ फोन Galaxy S25 Ultra पर शानदार छूट मिल रही है, जिसके बाद फोन की कीमत एक लाख रुपये से भी कम हो गई है. Galaxy S26 Ultra लॉन्च होने के बाद भी S25 Ultra एक शानदार च्वॉइस बना हुआ है. आइए जानते हैं कि इस फोन पर क्या ऑफर चल रहा है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं.

Galaxy S25 Ultra Discount: अभी है इतनी बचत का मौका

Galaxy S25 Ultra को भारत में 1,29,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था. इस समय यह 30,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के बाद अमेजन पर 99,999 रुपये में लिस्टेड है. सीधी छूट के अलावा इस पर 2,000 रुपये का कूपन, 3,000 रुपये का बैंक ऑफर और इतनी ही रकम का कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है. इसके बाद फोन की कीमत 92,000 रुपये से भी कम रह जाती है. इस कीमत पर दमदार फीचर्स और प्रीमियम लुक वाला यह फ्लैगशिप एक बेहतरीन पसंद हो सकता है. इसलिए बिना देरी किए इस मौका का फायदा उठाया जा सकता है.

Galaxy S25 Ultra में क्या-कुछ मिलता है?

Galaxy S25 Ultra के स्पेसफिकेशंस की बात करें तो इस फोन में 6.9 इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस काफी स्मूद हो जाता है. फोन में क्वालकॉम का पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगा है, जिसे 12GB रैम से पेयर किया गया है. फोटो और वीडियो के लिए फोन के रियर में 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस, 50MP का टेलीफोटो सेंसर और 10MP का एडिशनल 3x टेलीफोटो लेंस मिलता है. इसके फ्रंट में 12MP का सेंसर लगा हुआ है. फोन में लगा 5,000mAh का बैटरी पैक 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है.

iPhone 17 Pro Max पर उठाएं भारी छूट का फायदा

सैमसंग के फ्लैगशिप डिवाइस की तरह ऐप्पल के iPhone 17 Pro Max पर भी इस समय 25,000 रुपये की बचत की जा सकती है. 1,49,900 रुपये में लॉन्च हुआ यह आईफोन फ्लिपकार्ट की सेल में 1,34,900 रुपये में लिस्टेड है. इसके अलावा सेलेक्टेड क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग कर 6,000 रुपये की बचत की जा सकती है. इसके साथ 4,000 रुपये का बैंक कैशबैक भी मिल रहा है, जिससे यह आईफोन कुल 25,000 रुपये सस्ता हो गया है.

Share This Article