SMS मेडिकल कॉलेज के न्यू आरडी हॉस्टल में MBBS छात्र ने की आत्महत्या

By
Advertisement
Advertisement

जयपुरः सवाईमान सिंह मेडिकल कॉलेज के न्यू आरडी हॉस्टल में एमबीबीएस फाइनल ईयर के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान अलवर निवासी नितिन यादव के रूप में हुई है, जो मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस अंतिम वर्ष का छात्र था.

सवाईमान सिंह मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ दीपक माहेश्वरी ने बताया कि नितिन यादव हॉस्टल के बाहर किराए के मकान में रह रहा था. देर रात वह न्यू आरडी हॉस्टल पहुंचा और वहां आठवीं मंजिल पर जाकर आत्महत्या कर ली. सुबह घटना की जानकारी मिलने पर हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा.

पुलिस ने जांच शुरू कीः कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. जितेंद्र सिंह शेखावत और डॉ. मोनिका जैन समेत प्रशासनिक अधिकारी हॉस्टल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. साथ ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की.

छात्र पढ़ाई में अच्छा थाः पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस छात्र के साथियों और परिजनों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके. डॉक्टर माहेश्वरी का कहना है कि कॉलेज प्रशासन भी इस घटना से स्तब्ध है, क्योंकि छात्र पढ़ाई में काफी तेज था और उम्मीद नहीं की जा रही की वह ऐसा कदम उठा सकता है. पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है.

Advertisement
Share This Article