RCB बनाम मुंबई इंडियंस महामुकाबले से पहले सुरक्षा हाईअलर्ट, 10 मई के मैच में दिखेगी हाई-टेक निगरानी व्यवस्था

Advertisement
आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच 10 मई को होने वाले महामुकाबले के लिए इस बार सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाई-टेक कर दी गई है। 

रायपुर। आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच 10 मई को होने वाले महामुकाबले के लिए इस बार सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाई-टेक कर दी गई है। टिकटों की कालाबाजारी रोकने पहली बार ‘एम-टिकट’ प्रणाली लागू की गई है, जिसके जरिए दर्शकों को आरसीबी के ऐप पर मैच वाले दिन जनरेट होने वाले क्यूआर कोड से ही स्टेडियम में एंट्री दी जाएगी। खास बात यह है कि ऑनलाइन टिकट में मैप के जरिए आने और जाने का रास्ता दिखाई देगा।

स्टेडियम में किस गेट से एंट्री होगी। थ्रीडी स्टैंड और मैप में पार्किंग, सीढ़ियां, मेडिकल सेंटर, एम्बुलेंस और एंट्री गेट की सटीक जानकारी होगी, ताकि दर्शक बिना भटके सीधे अपनी सीट तक पहुंच सकें। इसके अलावा इस बार सीट नंबर के अनुसार से सीट पर बैठाया जाएगा। स्टेडियम में सीट पहले से रिजर्व रहेगी। इससे पहले हुए मैच में यह सिस्टम नहीं होता था। ऐसे में अगर कोई देर से भी स्टेडियम पहुंचता है, तो उसकी जगह सुरक्षित रहेगी।

कालाबाजारी बनाया है नया सिस्टम
रायपुर में मैचों के दौरान टिकटों की कालाबाजारी एक बड़ी समस्या रही है। एम-टिकट सिस्टम सीधे दर्शक के मोबाइल और पहचान से जुड़ा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वास्तविक और सच्चे क्रिकेट प्रशंसकों को ही सही कीमत पर मैच देखने का मौका मिले और कोई अनजान व्यक्ति बाहर टिकट न बेच सके।

नियमों का ध्यान रखना जरूरी
एम-टिकट को व्हाट्सएप, ईमेल या स्क्रीनशॉट के जरिए फॉरवर्ड नहीं किया जा सकेगा। टिकट केवल उसी अधिकृत ऐप पर मान्य होगा जिससे इसे खरीदा गया है।
अगर किसी कारणवश आपको अपनी टिकट किसी और को ट्रांसफर करनी पड़े, तो यह ऐप के माध्यम से केवल एक बार ही संभव होगा। इसके बाद टिकट पूरी तरह लॉक हो जाएगा।
गेट पर तैनात स्कैनर जैसे ही आपके मोबाइल के क्यूआर कोड को स्कैन करेगा, वह सिस्टम में ‘Used’ मार्क हो जाएगा। उस कोड से कोई दूसरा व्यक्ति प्रवेश नहीं कर पाएगा। ध्यान रहे, स्टेडियम से बाहर जाने पर दोबारा एंट्री की अनुमति नहीं होगी। स्टेडियम में इंटरनेट या नेटवर्क की कोई दिक्कत नहीं होगी, इसके लिए आयोजकों द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि ऐप आसानी से खुल सके। ये सभी जरूरी दिशा-निर्देश आपकी खरीदी हुई टिकट में भी देखे जा सकते हैं।

इस तरह मिलेगी एंट्री

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में आरसीबी का आधिकारिक ऐप डाउनलोड कर लें।
  • ऐप में उसी मोबाइल नंबर को डालकर लॉग-इन करें, जिसका उपयोग आपने टिकट खरीदते समय किया था।
  • नंबर डालने के बाद आपको एक ओटीपी मिलेगा। इसे दर्ज करते ही ऐप में आपकी टिकट की जानकारी दिखने लगेगी।
  • अभी ऐप में आपको अपनी टिकट की जानकारी दिखेगी, लेकिन क्यूआर कोड दिखाई नहीं देगा।
  • सुरक्षा कारणों से क्यूआर कोड मैच वाले दिन, गेट खुलने से उबजे ही ऐप में जनरेट होगा। इसी कोड को स्कैन करके आपको एंट्री मिलेगी।
Share This Article