फरारी सिर्फ खरीदने में महंगी नहीं होती बल्कि इसकी मेंटेनेंस, इंश्योरेंस और सर्विस का खर्च भी लाखों में होता है. भारत में इस समय फरारी की कई सुपर कारें उपलब्ध है. जिनकी कीमत करोड़ों रुपये में हैं.
Ferrari Price in India: दुनिया की सबसे लग्जरी और हाई परफार्मेंस कारों में शामिल फरारी का सपना हर कार लवर देखता है. लेकिन यह सपना पूरा करना आसान नहीं है, क्योंकि फरारी सिर्फ खरीदने में महंगी नहीं होती, बल्कि इसकी मेंटेनेंस, इंश्योरेंस और सर्विस का खर्च भी लाखों में पहुंच जाता है. भारत में इस समय फरारी की कई सुपर कारें उपलब्ध है. जिनकी कीमत करोड़ों रुपये में हैं. वहीं कई लोगों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि आखिर फरारी खरीदने के लिए किसी व्यक्ति की मंथली इनकम कितनी होनी चाहिए. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं की फरारी खरीदने के लिए आपकी मंथली इनकम कितनी होनी चाहिए और इसकी ईएमआई कितनी बन सकती है.
भारत में फरारी की कीमत
भारत में फरारी की शुरुआती कीमत 3.76 करोड़ रुपये से शुरू होती है. कंपनी की सबसे सस्ती कार फरारी रोमा मानी जाती है. जबकि सबसे महंगी फरारी 849 टेस्टारोसा है, जिसकी कीमत करीब 10.37 करोड़ रुपये तक जाती है. फिलहाल भारतीय बाजार में फरारी 296 GTB, SF90 Stradale, F8 Tributo, Amalfi, Roma और 812 जैसे मॉडल मौजूद है. इनमें फरारी SF90 Stradale की कीमत करीब 7.5 करोड़ रुपये और 296 GTB की कीमत लगभग 4.5.40 करोड़ रुपये है.
कितनी बन सकती है ईएमआई?
अगर कोई व्यक्ति फरारी रोमा जैसी एंट्री लेवल सुपर कार खरीदता है, जिसकी कीमत करीब 3.76 करोड़ रुपये हैं तो ऑन रोड कीमत टैक्स और इंश्योरेंस के बाद और ज्यादा हो जाती है. मान लीजिए कोई खरीदार 20 प्रतिशत डाउन पेमेंट देकर बाकी रकम लोन से फाइनेंस करता है और 5 साल के लिए करीब 9 से 10 प्रतिशत ब्याज दर पर लोन लेता है तो हर महीने ईएमआई लाखों में पहुंच सकती है. ऐसी स्थिति में सिर्फ ईएमआई ही लगभग 6 से 7 लाख रुपये महीने के आसपास बैठ सकती है. वहीं अगर कोई महंगी फरारी जैसे SF90 Stradale या 849 Testarossa खरीदता है तो उसकी मासिक ईएमआई 10 लाख रुपये से भी ऊपर जा सकती है.
कितनी होनी चाहिए मंथली इनकम?
फाइनेंस एक्सपर्ट्स आम तौर पर सलाह देते हैं कि किसी भी व्यक्ति की कुल कार से जुड़ी लागत उसकी टेक होम सैलरी के 15 से 20 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इसमें ईएमआई के साथ-साथ इंश्योरेंस, फ्यूल, सर्विस और मेंटेनेंस का खर्च भी शामिल होता है. ऐसे में अगर किसी की फरारी की ईएमआई ही 6 से 7 लाख रुपये महीना है तो उसकी महीने की इनकम कम से कम 35 से 40 लाख रुपये या उससे ज्यादा होनी चाहिए. ताकि बाकी खर्चों पर असर न पड़े. महंगे मॉडल के लिए यह इनकम और भी ज्यादा हो सकती है.
फरारी खरीदने के बाद भी खर्चा कम नहीं
फरारी खरीदना सिर्फ पहले पहला स्टेप होता है, इसके बाद हर साल लाखों रुपये मेंटेनेंस और दूसरी जरूरतों पर खर्च होते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार एक फरारी मलिक को सालाना 15 हजार से 30 हजार डॉलर तक खर्च करने पड़ सकते हैं. इसमें इंश्योरेंस, टायर, ब्रेक, सर्विस और स्टोरेज जैसी चीज शामिल हैं.
