माधौगढ़ में आगजनी हादसा, पशु बाड़ा में मचा हड़कंप
माधौगढ़ क्षेत्र के सिरसा दो गढ़ी गांव में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार राजा भइया सिंह के पशु बाड़ा में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। बाड़ा से उठती लपटों को देख ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर दमकल टीम भी पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
आगजनी हादसा से लाखों का नुकसान, पशु भी झुलसे
इस आगजनी हादसा में करीब 3 क्विंटल भूसा, 3 क्विंटल अनाज, छप्पर, चारपाई और कपड़े जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग की चपेट में आने से दो बछिया भी झुलस गईं। हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
ट्रांसफार्मर में धमाके के बाद आगजनी हादसा, स्कूल परिसर में फैली दहशत
वहीं दूसरी घटना जूनियर हाईस्कूल कुरौती के पास सामने आई, जहां ट्रांसफार्मर में अचानक तेज आवाज के साथ आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और स्कूल परिसर तक फैल गई। आग की लपटों को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
आगजनी हादसा से पराली और पौधे जलकर खाक
इस आगजनी हादसा में रज्जू भदौरिया की लगभग 5 बीघा पराली जल गई, साथ ही विद्यालय परिसर में लगे करीब 18 पौधे भी नष्ट हो गए। स्कूल स्टाफ ने सूझबूझ दिखाते हुए कमरों में रखे सिलेंडर और जरूरी दस्तावेज बाहर निकाल लिए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
समय रहते काबू, बड़ा हादसा टला
विद्यालय की प्रधानाचार्या आराधना भदौरिया के अनुसार घटना के समय स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रित किया।


