मेरी आवाज मेरी पहचान म्यूजिकल ग्रुप ने रफी व किशोर को किया गीतों से याद

By
Advertisement

जगदलपुर : शहर के मेरी आवाज मेरी पहचान म्यूजिकल ग्रुप ने सोमवार को सिरहासार भवन में याद ए रफी व किशोर नाइट का आयोजन किया।इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय पांडे रहे. विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री दीप्ति पांडे, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता एवं कमांडेंट प्रशांत ठाकुर रहे। अतिथियों को शाल श्रीफल से सम्मानित भी किया गया।शहर के कलाकारों ने मशहूर पार्श्व गायक स्व. किशोर कुमार व स्व. मोहम्मद रफी के गीतों की प्रस्तुति दी।

देर रात तक चलते रहे कार्यक्रम में श्रोता जमे रहे। कार्यक्रम में आर.पी.पाल, एम. बी.मंजूषा ने अपने गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान आभा सामदेकर,नरेश संकट,आशा सोनी,एम. वी. बिट्टू,एल. पी. सोनी,जी वी एस राव,संग्राम सिंह राणा, ज्योति लागु,संजय सिंह, भास्कर पांडे, दीपक वाधवानी, दीपलता उइके, संगीता सिंह ने गीतों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का संचालन अभय सामदेकर एवं दीपक वाधवानी ने किया।
इस दौरान राजीव नारंग,मंजू पॉल,सुषमा झा, ममता सिंह राणा,शिव प्रकाश सीजी,ज्योति गर्ग, राहुल सिंह,जगन्नाथ साहा,किशोर पारख, नरसिंग राव, नरेंद्र पाणिग्रही, प्रकाश रावल, श्रेयांश जैन,वंदना पॉल,अफजल अली, राजेश सिंह, जगदीश कुंतल, महेंद्र महापात्र,पवन खत्री, अल्का सेंगर,गाजिआ अंजुम,,राजेश महंत, राजेश त्रिपाठी, नीता पंड्या, तारा चंद राजपूत, मनीष मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव, गौर नाथ नाग, राम साहा सहित अन्य मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *