गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूती देने और ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव की सहमति से श्री जीवन सिंह राठौर को भाजपा किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई
इस गौरवपूर्ण नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष लालजी यादव और जिला महामंत्री कुबेर सर्राटी ने जीवन सिंह राठौर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। नेताओं ने विश्वास जताया कि राठौर के अनुभव और कार्यकुशलता से जिले में किसान मोर्चा नई ऊंचाइयों को छुएगा।
हर्षोल्लास के साथ दी गई शुभकामनाएं
नियुक्ति की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष का स्वागत किया। शुभकामनाएं देने वालों में प्रमुख रूप से शामिल रहे:
- गर्वदीप साहू (युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष)
- अशोक साहू एवं विनोद साहू
- कामता यादव एवं रजनीश तिवारी
- अरदीप तिवारी एवं आनंद गुप्ता
- प्रकाश साहू
