सीएम हाउस में भाजपा की रणनीति बैठक: विपक्ष पर हमले तेज करने की तैयारी, 20 अप्रैल को आक्रोश रैली का ऐलान

By
Advertisement
Advertisement
महिला आरक्षण बिल पास ना होने पर मुख्यमंत्री निवास में बड़ी बैठक खत्म हो गई है। रविवार को BJP राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और CM विष्णु देव साय प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगे।

रायपुर। देश की संसद में शुक्रवार को महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संविधान का 131वां संशोधन बिल में विपक्ष ने साथ नहीं दिया। इसको लेकर 20 अप्रैल को बीजेपी आक्रोश रैली निकालेगी। इस मामले में मुख्यमंत्री निवास में बड़ी बैठक खत्म हो गई है।

बैठक के बाद BJP प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि, रविवार 19 अप्रैल को BJP राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और CM विष्णु देव साय प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगे। शनिवार को BJP प्रदेश मुख्यालय में दोपहर 12 बजे PC होगी। 20 अप्रैल को रायपुर में आक्रोश रैली निकाली जाएगी। आक्रोश रैली में हजारों महिलाएं शामिल होंगी। बीजेपी इस मुद्दे को गांव-गांव तक ले जाने वाली है।

महिला आरक्षण बिल नहीं हो सका पास 
आपको बता दें कि, महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संविधान का 131वां संशोधन बिल सरकार लोकसभा में पास नहीं करा पाई। इसमें संसद की 543 सीटें बढ़ाकर 850 करने का प्रावधान था। लोकसभा में बिल पर 21 घंटे की चर्चा के बाद वोटिंग हुई। उपस्थित 528 सांसदों ने वोट डाले। पक्ष में 298, विपक्ष में 230 वोट पड़े।बिल पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी। 528 का दो तिहाई 352 होता है। इस तरह बिल 54 वोट से गिर गया।

Advertisement
Share This Article