कृष्णा कॉम्प्लेक्स वेलफेयर सोसायटी भंग, कॉम्प्लेक्स बना अघोषित कचरा घर

Advertisement

मेंटेनेंस की कमी से रायगढ़ के प्रथम व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का हाल हुआ बेहाल

रायगढ़ के पहले व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स कहे जाने वाले ढिमरापुर रोड स्थित कृष्णा कॉम्प्लेक्स के अस्तित्व पर इनदिनों मनहूसियत के काले बादल मंडरा रहे हैं। दरअसल, कृष्णा कॉम्प्लेक्स वेलफेयर सोसायटी भंग हो गई है। इसके पीछे की असल वजह मेंटेनेंस की कमी है, जिसे 80 में 30 ऐसे धनाढ्य वर्ग के सदस्य हैं, जो जानबूझ कर अपनी जिम्मेदारी निभाने की बजाए तमाशा देख रहे हैं।

नतीजतन, फंड की कमी और रखरखाव के अभाव के साथ टॉयलट में ताला जड़ने के कारण कृष्णा कॉम्प्लेक्स अब कचरे में तब्दील होने लगा है।
शहर के ढिमरापुर रोड स्थित कृष्णा कॉम्प्लेक्स में वैसे तो तकरीबन 80 दुकानदारों ने कृष्णा कॉम्प्लेक्स वेलफेयर सोसायटी बना रखा है। सोसायटी में 50 दुकानदार तो बकायदा मेंटेनेंस चार्ज अदा करते हैं, मगर शेष 30 ऐसे दुकानदार हैं जो लक्ष्मीपुत्र होने के बावजूद मेंटेनेंस चार्ज देने में दिलचस्पी नहीं लेते। यही वजह है कि इन्हीं धनाढ्य वर्ग के 50 कारोबारियों द्वारा पिछले 6 माह से लगभग 2 बरस तक मेंटेनेंस चार्ज नहीं देने से कॉम्प्लेक्स परिसर की आर्थिक हालत बेहद कमजोर होने पर मजबूरन वहां के सिक्यूरिटी गार्ड्स को हटाने के साथ कॉम्प्लेक्स परिसर के शौचालयों पर भी ताला लगा दिया गया है।

वहीं, बकायेदार दुकानदारों की जेब से मेंटेनेंस चार्ज नहीं निकलने से त्रस्त होकर वेलफेयर सोसायटी भंग करते हुए अध्यक्ष ने अपना पद भी छोड़ दिया। ऐसे में कृष्णा कॉम्प्लेक्स के टॉयलेट में ताला लगने और साफ-सफाई की कमी से कॉम्प्लेक्स परिसर के जगह-जगह कचरा पसरने से यहां की तस्वीर ही बिगड़ गई है।
कृष्णा कॉम्प्लेक्स का हाल हुआ बेहाल

अभी भी वक्त है सुधरने का!
के पास जो वीडियो उपलब्ध है। उसमें कृष्णा कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट से लेकर ऊपर तक कचरा ही कचरा नजर आ रहा है। यही नहीं, अघोषित कचरा घर के रूप में तब्दील कृष्णा कॉम्प्लेक्स के टॉयलेट का भी हालत बद से बदतर है। अगर हालात इतने बिगड़ने के बाद भी बकायेदार 50 सदस्य मेंटेनेंस चार्ज चुकता करने से कन्नी काटते हुए तमाशबीन ही बने रहेंगे तो कृष्णा कॉम्प्लेक्स के आसपास बीमारी फैलने की आशंका को इंकार नहीं किया जा सकता। बहरहाल, अब देखना है कि कृष्णा कॉम्प्लेक्स वेलफेयर सोसायटी के 30 मेम्बर्स की तरह अन्य 50 सदस्य भी मेंटेनेंस चार्ज देकर अपना फर्ज नहीं निभाएंगे तो कॉम्प्लेक्स फिर भगवान भरोसे रहेगा।

Share This Article