Telangana Naxal Surrender: 42 माओवादियों ने डाले हथियार, PLGA कमांडर समेत कई इनामी कैडर शामिल

Advertisement

हैदराबाद। तेलंगाना में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। CPI (Maoist) से जुड़े 42 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें कई इनामी और शीर्ष स्तर के कैडर भी शामिल हैं।

PLGA कमांडर समेत बड़े कैडर ने किया सरेंडर
सरेंडर करने वालों में People’s Liberation Guerrilla Army के बटालियन कमांडर सोड़ी मल्ला उर्फ केशल उर्फ निखिल सहित कई वरिष्ठ नक्सली शामिल हैं। इनमें स्टेट कमेटी, डिविजनल और एरिया कमेटी स्तर के सदस्य भी बताए जा रहे हैं।

भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद
सरेंडर के दौरान नक्सलियों ने बड़ी मात्रा में हथियार पुलिस को सौंपे, जिनमें—

  • 5 AK-47
  • 4 SLR
  • 3 INSAS राइफल
  • 6 .303 राइफल
  • 1 स्टेन गन, 1 पिस्टल, 2 रिवॉल्वर
  • 1007 जिंदा कारतूस
  • 2 ग्रेनेड

इसके अलावा करीब 800 ग्राम सोना भी बरामद किया गया है।

माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस सामूहिक सरेंडर से माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। खासकर PLGA जैसी खतरनाक सैन्य इकाई लगभग निष्क्रिय हो गई है और राज्य कमेटी भी कमजोर पड़ी है।

सरेंडर करने वालों को मिलेगा पुनर्वास पैकेज
सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सरेंडर करने वाले नक्सलियों को आर्थिक सहायता दी जाएगी—

  • टॉप कैडर: ₹20 लाख तक
  • मिड लेवल: ₹5 लाख
  • अन्य सदस्य: ₹1–4 लाख

इसके अलावा हथियार जमा करने पर अलग से इनाम दिया जाएगा। कुल मिलाकर करीब ₹1.93 करोड़ की राशि वितरित की जाएगी।
तेलंगाना में नक्सलियों के इस बड़े सरेंडर को सुरक्षा बलों की रणनीतिक जीत माना जा रहा है, जिससे राज्य में नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में अहम बढ़त मिली है।

Share This Article