जल का सदुपयोग करने ग्रामीणों को किया गया जागरुक

Advertisement

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 06 अप्रैल 2026/लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पीएमजनमन योजना के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में जन जागरूकता अभियान के तहत आज विकासखंड गौरेला के ग्राम ठाड़पथरा में ग्रामीणों का जल का सदुपयोग करने जागरुक किया गया।

अभियान के तहत पानी पीने हेतु शुद्ध जल का उपयोग करने, ठोढी का पानी नहीं पीने, उबले पानी का उपयोग करने, जल संरक्षण, जल का सीमित मात्रा में उपयोग करने, घरों में किचन गार्डन का निर्माण करने, जल स्रोतों के आसपास सफाई रखने एवं पंचायत द्वारा सोक पिट का निर्माण करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समझाईस दी गइ।

साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गई जिसका निराकरण विभाग द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को फील्ड टेस्ट किट के द्वारा जल परीक्षण करना सिखाया गया।

Share This Article