खाद विक्रेताओं पर सख्त एक्शन: पुसौर में 14 टन से अधिक उर्वरक जब्त, कई दुकानों को नोटिस

By
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में कृषि विभाग ने उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ सख्त अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में जिला निगरानी दल ने पुसौर विकासखंड में छापामार कार्रवाई करते हुए बड़ी अनियमितता उजागर की है।

छापे में 14 टन से अधिक खाद जब्त, बिना पीओएस स्टॉक मिला उर्वरक
जांच के दौरान प्रधान ट्रेडर्स, पुसौर से 5 टन सिंगल सुपर फास्फेट और अग्रवाल खाद भंडार, पुसौर से 9.225 टन नीम लेपित यूरिया बिना पीओएस स्टॉक के पाया गया। कुल 14.225 टन उर्वरक जब्त कर लिया गया है, जिसे कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

रायगढ़ और घरघोड़ा में भी कार्रवाई, कई दुकानों को नोटिस
कार्रवाई केवल पुसौर तक सीमित नहीं रही। रायगढ़ विकासखंड में शंकर ट्रेडिंग कंपनी, कोतरा और सेवा सहकारी समिति, बायंग के अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं घरघोड़ा क्षेत्र में महामाया जनरल स्टोर और अग्रवाल खाद भंडार को पीओएस और भौतिक स्टॉक में अंतर मिलने पर नोटिस थमाया गया है।

किसानों के हित में सख्ती, विभाग का अलर्ट मोड
उप संचालक कृषि अनिल वर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। विभाग का कहना है कि किसानों को उचित मूल्य पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, इसके लिए निगरानी और जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

कार्रवाई में इन अधिकारियों की रही भूमिका
इस कार्रवाई में सहायक संचालक कृषि हिन्द कुमार भगत, उर्वरक निरीक्षक नृपराज डनसेना, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोहित पटेल और उर्वरक निरीक्षक मनीषा राठौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Share This Article