रायगढ़ में ‘ऑपरेशन शंखनाद’ का बड़ा एक्शन: स्कार्पियो से 6 गौवंश मुक्त, तस्करी नाकाम; एक आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कोतरारोड़ पुलिस की सख्त कार्रवाई, गौवंश तस्करी पर कसा शिकंजा

7 अप्रैल को रायगढ़ जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत गौवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के निर्देशन में कोतरारोड़ पुलिस ने तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए स्कार्पियो वाहन से 6 गौवंश को मुक्त कराया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


मुखबिर सूचना पर बैसपाली चौक में घेराबंदी, चलती गाड़ी में बेरहमी से भरे मिले गौवंश

पुलिस को सूचना मिली थी कि सिल्वर रंग की स्कार्पियो (CG 13 D 0941) में मवेशियों को भरकर ग्राम सरवानी से रायगढ़ लाया जा रहा है।
प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बैसपाली चौक में घेराबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन में 6 गौवंश को बेरहमी से ठूंसकर भरा हुआ पाया गया।


आरोपी मकसूद खान गिरफ्तार, जांहगीर शाह और ललित की तलाश जारी

वाहन चालक ने अपनी पहचान मकसूद खान (27 वर्ष, जिला जशपुर) के रूप में बताई। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह वाहन मालिक जांहगीर शाह के कहने पर मवेशियों को ले जा रहा था, जिन्हें ललित नामक व्यक्ति से लोड किया गया था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


स्कार्पियो वाहन जब्त, गौवंश सुरक्षित; पशु चिकित्सक से कराया गया परीक्षण

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन और 06 गौवंश (अनुमानित कीमत 18,000 रुपये) को जब्त कर सुरक्षित रखा है।
मवेशियों का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया गया, जिसमें वे स्वस्थ पाए गए। उनके लिए चारा-पानी की व्यवस्था भी की गई है।


पशु क्रूरता और गौवंश तस्करी में केस दर्ज, सख्त धाराओं में कार्रवाई

आरोपी के खिलाफ थाना कोतरारोड़ में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने संकेत दिया है कि पूरे नेटवर्क की जांच कर अन्य आरोपियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।


एसएसपी का सख्त संदेश—गौवंश तस्करी पर जीरो टॉलरेंस, अपराधियों को नहीं मिलेगी कोई राहत

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है—
“गौवंश तस्करी और पशु क्रूरता के मामलों में ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे अपराधों में शामिल लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।”

Share This Article