सोमवार दोपहर तक 5 लोगों ने खरीदे टिकट
4 लोगों ने कैंसल करवाए अपने आरक्षित टिकट
चक्रधरपुर । चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के बहुप्रतीक्षित द्वितीय प्रवेश द्वार में यात्रियों का आवागमन प्रारंभ हो गया है। हालांकि इसका विधिवत उद्घाटन अभी तक नहीं किया गया है लेकिन यहां के बुकिंग काउंटर में टिकटों की बिक्री प्रारंभ कर दिया गया है।

मौजूदा समय में द्वितीय प्रवेश द्वार में सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक टिकट काउंटर में प्रतिदिन दो कर्मचारी उपलब्ध होते हैं जो सुबह 6 बजे से दोपहर दो बजे एवं दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक आरक्षण व सामान्य टिकट की बिक्री में नियोजित होते हैं। सोमवार 2 बजे तक द्वितीय प्रवेश द्वार के बुकिंग काउंटर से केवल 5 लोगों ने टिकट खरीदे और 4 लोगों ने अपना टिकट कैंसल करवाया। कर्मी ने बताया कि अभी केवल कैश के से टिकटों की बिक्री की जा रही है। यहां यूपीआई की सेवा शुरु नहीं की गई है और न एटीवीएम।
आनन-फानन में पूरी की जा रही हैं योजनाएं
चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के परियोजना का आनन फानन में पूरी की जा रही है। द्वितीय प्रवेश द्वार का निमार्ण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है लेकिन टिकटों की बिक्री शुरु कर दी गई। अभी बोर्ड, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मीसे लेकर ट्रेनों की समय सारिणी इत्यादि के बोर्ड इत्यादि का काम पूरा नहीं हुआ है लेकिन द्वितीय प्रवेश द्वार में टिकटों की बिक्री शुरु कर दी गई है।

नई नियुक्ति के बाद नियोजित होंगे कर्मी
द्वितीय प्रवेश द्वार के बुकिंग काउंटर में अभी केवल एक शिफ्ट में एक ही कर्मी की नियुक्ति की गई है। नई नियुक्ति के बाद बुकिंग काउंटर में ज्यादा कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। बुंकिग काउंटर परिसर में दो एटीवीएम लगाए गए हैं लेकिन इसके कर्मी नियोजित नहीं किए गए हैं।
लिफ्ट कार्य का शुरु
द्वतीय प्रवेश द्वार के लिफ्ट का काम शुरु कर दिया गया है। यहां लोहे के एंगल के लिफ्ट निर्माण का काम किया जा रहा है जिसका निमार्ण कार्य युद्द स्तर पर जारी है। इसके आलावा नए बिल्डिंग में गति शक्ति यूनिट का कब्जा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भवन खाली कराया जाएगा और बाकी परियोजनाएं पूरी की जाएगी।
