डीआरएम से मिला ब्रह्माकुमारी पाठशाला का प्रतिनिधि मंडल, रेल कर्मियों को मेडिटेशन कराने की पहल शुरु कराने का किया निवेदन

Advertisement

चक्रधरपुर । चक्रधरपुर ब्रह्माकुमारी पाठशाला की संचालिका बीके मानिनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया से मुलाकात किया और रेल कर्मियों को मेडिटेशन कराने के लिए पहल शुरु करने का निवेदन किया। बीके मानिनी ने कहा कि वर्तमान भाग दौड़, व्यस्त जीवन और बढ़ते काम काज में तनाव कम करने के लिए लोगों में ध्यान की आवश्यकता है।

इस समय ब्रह्माकु मारी संस्था लोगों में शांति बहाल करने के लिए ध्यान (मेडिटेशन) कराने का काम कर रही है और लोगों को तनाव मुक्त जीवन जीने में साकारात्मक भूमिका निभा रही है। उन्होंने डीआरएम हुरिया से आग्रह किया है कि वे भी भागदौड़ और तनाव भरे जीवन में रेल कर्मियों को ध्यान करने के लिए पहल शुरु करने का काम करें।

डीआरएम हुरिया ने मानिनी को आश्वासन दिया कि रेलवे क्षेत्र में एक मेडिटेशन हाल का निमार्ण कराया जा रहा है एवं इसका निमार्ण कार्य पूरा होने पर रेल कर्मियों को ध्यान कराया जाएगा। इस अवसर पर मानिनी ने राजस्थान स्थित ब्रह्माकुमारी केंद्र से लाए एक उपहार डीआरएम को भेंट किया। मौके पर अन्यों में से मनोज साहू, पिंटू,संगीता, हेंब्रम , रश्मि आदि उपस्थित थे।

Share This Article