सन्नी उरांव ने किया महालीसाईगांव में विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन , बिजली पुनर्बहाल होते ही ग्रामीणों के चेहरे खिले

By
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर । चक्रधरपुर प्रखंड के हतनातोडांग पंचायत के महालीसाई गांव में सोमवार को चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने विधिवत विद्युत ट्रांसफार्मर का फीता काटकर एवं पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया।

इस उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे। बतातें चले कि दो दिन पूर्व तेज आंधी एवं बारिश के दौरान वज्रपात के कारण ट्रांसफार्मर जल गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव को दिया।

जिसके बाद विधायक सुखराम उरांव ने विभाग को सूचना देते हुए तत्काल ट्रांसफार्मर लगाने को कहा। जिसके बाद विभाग ने सोमवार को ट्रांसफार्मर लगा दिया। ट्रांसफार्मर लगाने के बाद गांव में विद्युत बहाल होने पर ग्रामीणों ने विधायक सुखराम उरांव का अभार जताया।

मौके पर मुख्य रूप से झामुमो प्रखंड सचिव ताराकांत सिजुई, लोचन महाली, निर्मल महाली, सोनु उरांव, बिरबल महाली, रमेश महाली, विश्वास महाली, जितेन महाली, भागवत महाली, लेबाय महाली, रामचंद्र समेत काफी संख्या ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisement
Share This Article