बरभाठा क्रिकेट मैदान तेलीकोट में ग्रामीण रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ, 3 अप्रैल से रोमांचक मुकाबले जारी

Advertisement

तेलीकोट (बरभाठा) । बरभाठा क्रिकेट मैदान तेलीकोट में आयोजित ग्रामीण स्तरीय भव्य रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ 3 अप्रैल 2026 को हो चुका है। शुरुआत के साथ ही प्रतियोगिता लगातार रोमांचक दौर में चल रही है और खिलाड़ियों के प्रदर्शन से मैदान में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

प्रतियोगिता में 8-8 ओवर के टेट्रान बॉल प्रारूप में मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें ग्रामीण स्तर की कई टीमों ने भाग लिया है। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।

आयोजन व्यवस्था और नियम

प्रवेश शुल्क ₹2200 तथा एडवांस ₹1000 निर्धारित है। खिलाड़ियों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य है। केवल एक ही ग्राम पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं तथा आधार कार्ड, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से साथ रखना होगा।
अंपायर और आयोजन समिति का निर्णय अंतिम माना जाएगा। जर्क वॉल पर प्रतिबंध लागू है और चोट की स्थिति में खिलाड़ी स्वयं जिम्मेदार होंगे। प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था डॉ. विकास महादेवा द्वारा की जा रही है।

पुरस्कार वितरण

प्रतियोगिता में आकर्षक नकद पुरस्कार और सम्मान निम्नानुसार निर्धारित किए गए हैं—

टीम पुरस्कार:

  1. प्रथम पुरस्कार ₹31,000 एवं कप
  2. द्वितीय पुरस्कार ₹21,000 एवं कप। (स्व श्री शिव नारायण राठौर गोटिया जी के के स्मृति में नीलांबर राठौर गौटिया जी द्वारा)
  3. तृतीय पुरस्कार ₹11,000 एवं कप (स्व. श्री श्यामलाल राठौर वकील की स्मृति में श्री राजकुमार राठौर द्वारा)।
  4. चतुर्थ पुरस्कार ₹7,100 एवं कप (स्व. श्री विनोद महिष की स्मृति में श्री प्रेम महिष द्वारा)।

विशेष व्यक्तिगत पुरस्कार:

बेस्ट बैट्समैन ₹1100 (श्री भरत सिदार गुरु जी द्वारा)।
बेस्ट बॉलर ₹1100 (श्री समय लाल गुरु जी द्वारा)।
मैन ऑफ द सीरीज ₹5100 एवं कप (श्री शमशाद हुसैन द्वारा)।
फाइनल मैन ऑफ द मैच ₹2100 एवं कप (श्री दिलीप कुरें गुरु जी द्वारा)।

प्रत्येक मैच का मैन ऑफ द मैच पुरस्कार श्री गणपत महंत (उपसरपंच) द्वारा दिया जा रहा है।

सभी विजेता टीमों के खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान की जा रही है (सौ. आरती मोनू यादव, सरपंच, ग्राम पंचायत तेलीकोट द्वारा)।

विशेष प्रदर्शन पुरस्कार:

हैट्रिक, छक्का/विकेट पर ₹51, अर्धशतक पर ₹51 तथा शतक पर ₹101 का नकद पुरस्कार दिया जा रहा है।

आयोजन में विशेष योगदान

इस प्रतियोगिता के सफल संचालन में अनेक लोगों का विशेष योगदान रहा है, जिनमें प्रमुख रूप से—
अशोक गुरुजी, माला गुरुजी, बजरंग यादव, चंद्रेश राठौर का विशेष योगदान उल्लेखनीय है।

आयोजन समिति एवं प्रमुख सदस्य

धनंजय बायल (BDC), मोनू आरती सिदार (सरपंच), गणपत महंत (उपसरपंच), अमित कुर्रे, देवराज महिष, महादेव चौहान, प्रफुल्ल कुर्रे, आर्यन महंत, लखेश राठौर, विष्णु यादव, आकाश सिदार, समीर महंत, शिवा राठौर, अनुज तिवारी, छोटा, घनश्याम भारद्वाज, छोटा यादव, दीपक यादव, राजेश यादव, विकास महादेवा।

विशेष सहयोगियों में
बलदेव कुरें (D.D.C.), अरुण राठौर (बिजली विभाग), पूर्णिमा कुरें (P.K. बिल्डर्स), राजेश यादव (G.M. रोड लाइंस), कृष्ण गोपाल यादव (Y.T.H.), अजय राठौर (चीकू राठौर टेंट हाउस), सुख सागर कुरें (S.K.T.H.) शामिल हैं।

संपर्क सूत्र
अमित (8109655669), महादेव (9098745993), प्रफुल्ल (8085750670), धनंजय (6261130033), देवराज (9993110020), आर्यन (9109798893), आकाश (6261230949)।

3 अप्रैल से प्रारंभ हुई यह प्रतियोगिता लगातार रोमांचक मुकाबलों के साथ आगे बढ़ रही है और ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान कर रही है।

विक्टोरी क्रिकेट क्लब तेलीकोट के इस पूरे आयोजन का श्रेय बीडीसी धनंजय बायल को जाता है, जिन्होंने ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने और भव्य आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका निभाई है, जो क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है।

Share This Article