कटगी में भीषण आगजनी, रमेश ऑटो पार्ट्स दुकान जलकर खाक; लाखों का नुकसान

Advertisement

बलौदाबाजार। जिले के कटगी में देर रात एक बड़ी आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया। यहां स्थित रमेश ऑटो पार्ट्स दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


तीन घंटे तक धधकती रही आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकान लगभग तीन घंटे तक धधकती रही। आग ने तेजी से पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते भारी नुकसान हो गया।


लाखों का सामान और नकदी जलकर खाक

इस भीषण आग में दुकान में रखे ऑटो पार्ट्स के लाखों रुपये के सामान के साथ-साथ दूसरे कमरे में रखी नकदी भी जलकर पूरी तरह राख हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 10 से 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।


स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।


पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही कसडोल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

Share This Article