धर्मशाला तोड़कर कब्जे की साजिश
मुख्य सड़क किनारे 4 फीट गड्ढा, बड़े हादसे की आहट—प्रशासन से FIR की मांग

By
Advertisement
Advertisement

लैलूंगा-लैलूंगा बस स्टैंड के पास स्थित मुख्य चौक एवं अत्यंत भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और गंभीर लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आबादी भूमि पर बनी पुरानी धर्मशाला को तोड़कर वहां बाउंड्री वॉल खड़ी कर दी गई है, जिससे कब्जे की मंशा स्पष्ट दिखाई दे रही है।

हद तो तब हो गई जब मुख्य मार्ग की सीमेंट कंक्रीट सड़क के ठीक किनारे 3 से 4 फीट गहरा गड्ढा खोद दिया गया। इससे सड़क का बेस पूरी तरह कमजोर हो गया है। और रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों व राहगीरों की जान जोखिम में पड़ गई है। यह स्थान नगर का सबसे व्यस्त चौक होने के कारण यहां हर समय भारी भीड़ रहती है, ऐसे में कभी भी बड़ा और भयावह हादसा हो सकता है।

स्थानीय नागरिकों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यह न केवल अवैध कब्जे का प्रयास है, बल्कि खुलेआम शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का गंभीर अपराध भी है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी से संबंधित दोषियों के खिलाफ शासकीय संपत्ति को क्षति पहुंचाने का अपराध दर्ज कर तत्काल कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। साथ ही सड़क की तत्काल मरम्मत कर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की गई है।
नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाया, तो यह लापरवाही किसी भी दिन बड़े हादसे में बदल सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Advertisement
Share This Article