टोनही शक में महिला की हत्या, कुएं में मिली लाश — पेंड्रा के खरडी गांव में सनसनी

By
Advertisement
Advertisement

पेंड्रा (संवाददाता – बिपत सारथी):
पेंड्रा थाना क्षेत्र के खरडी गांव में टोनही (जादू-टोना) के शक में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 55 वर्षीय कौशिल्या श्याम के रूप में हुई है। महिला का शव उसके घर के पास स्थित कुएं में मिला, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या की आशंका मजबूत

प्रारंभिक जांच में महिला के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। इससे स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि पहले हत्या की गई और फिर शव को कुएं में फेंककर घटना को छिपाने की कोशिश की गई।

संदिग्धों से पूछताछ, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है।

फॉरेंसिक टीम मौके पर, जुटाए जा रहे साक्ष्य

फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

गांव में दहशत का माहौल, अंधविश्वास पर फिर उठे सवाल

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। टोनही जैसे अंधविश्वास के चलते हुई इस हत्या ने एक बार फिर समाज में फैली कुरीतियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement
TAGGED:
Share This Article