बसंतपुर पुलिस ने 32 किलोग्राम गांजा किया ज़ब्त,  तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर।बलरामपुर जिले के बसंतपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को 32 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार क़िया। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से एक कार जब्त कर तीनो को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि
अंबिकापुर की ओर से टाटा पंच कार क्रमांक यूपी 77 एएम 4911 में कुछ अज्ञात व्यक्ति गांजा लेकर वाड्रफनगर, बसंतपुर से होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर बिक्री करने जा रहे हैं।

पुलिस ने वन विभाग जांच नाका धनवार के पास शम्मी कपूर कपूर पिता वीरेंद्र कपूर (18) निवासी ग्राम गोधेपुर पारामाती थाना गजनेर जिला कानपुर , धर्मेन्द्र सिंह पिता रोशन सिंह
( 20) निवासी सहानीपुर थाना मंगलपुर जिला कानपुर व नरेंद्र सिंह पिता विजय सिंह (24) निवासी करीमनगर थाना सिकंदरा जिला कानपुर उत्तर प्रदेश के कार की डिक्की से 8 पैकेट में 32 किलो गांजा जब्त किया।

पुलिस ने जब्त गांजा की अनुमानित लागत 480000 रुपए व  घटना में प्रयुक्त किया टाटा पंच कार कीमत करीब 400,000 रुपए व दो नग मोबाइल कीमत करीब 20000 रुपए आंकी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *