बरमकेला / बरमकेला क्षेत्र के ग्राम बड़े नावापारा चौहान बिल्ला में आज खुशियों का ऐसा माहौल देखने को मिला, जिसने पूरे गांव को उत्सव में बदल दिया। जनपद अध्यक्ष डॉ. विद्या किशोर चौहान के पारिवारिक निवास से जुड़े इस घर में नन्हे मेहमान ‘निर्वेद’ के आगमन पर परंपरा, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम नजर आया।
पूरनदर चौहान व सब्या देवी चौहान के सुपुत्र मनोज चौहान (प्रबंधक, कंठीपाली) एवं अग्नि देवी चौहान के घर जन्मे द्वितीय सुपुत्र ‘निर्वेद’ के छट्ठी एवं नहान-प्रसन्न कार्यक्रम का आयोजन पूरे रीति-रिवाज और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।

पूजा-अर्चना के साथ जब नन्हे बालक का स्नान संस्कार हुआ, तो घर-आंगन में मंगल गीतों और आशीर्वादों की गूंज सुनाई दी। परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर इस पावन क्षण को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रसाद वितरण के साथ-साथ आत्मीयता और अपनत्व का अनोखा दृश्य देखने को मिला। हर कोई इस नन्हे जीवन के स्वागत में भाव-विभोर नजर आया।
उत्साह ऐसा कि गांव बना परिवार, और परिवार बना उत्सव इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने बालक ‘निर्वेद’ के स्वस्थ, समृद्ध और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए चौहान परिवार को ढेरों शुभकामनाएं दीं।
नन्हे कदमों की आहट ने एक बार फिर साबित कर दिया
जहां जीवन मुस्कुराता है, वहीं असली उत्सव जन्म लेता है।
