स्मार्ट सिटी राउरकेला के प्रतिष्ठित म्युनिसिपल कॉलेज में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन शिक्षा और संस्कृति का संगम
राउरकेला। स्मार्ट सिटी राउरकेला स्थित प्रतिष्ठित म्युनिसिपल कॉलेज में वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्रोफेसर चंद्रलेखा पंडा की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम ने शिक्षा, संस्कृति और विद्यार्थियों की प्रतिभा का शानदार संगम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में अतिथियों का परिचय दीप्ति रंजन मोहंती द्वारा कराया गया, जबकि अध्यक्ष हरिहर दाश ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि का प्रेरणादायक संदेश शिक्षा के साथ सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी भी जरूरी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक बृजेश कुमार रॉय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ समाज, परिवेश और राष्ट्रहित में कार्य करने की भावना विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार छात्र ही बेहतर नागरिक बनकर देश के विकास में योगदान दे सकता है।
शिक्षा ही समग्र विकास का आधार पूर्व अध्यक्ष ने बताए जीवन और समाज निर्माण के सूत्र
कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सनातन प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि सही शिक्षा व्यक्ति के समग्र विकास का आधार होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण का प्रमुख माध्यम है और यह एक जीवन साधना के समान है।
ज्ञान और उत्साह से मिलती है सफलता मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित
मुख्य वक्ता प्रोफेसर समर मुदुली ने कहा कि विद्यार्थी ज्ञान के माध्यम से ही अपने जीवन में उत्साह और सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं को निरंतर सीखते रहने और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।
वार्षिक रिपोर्ट और सम्मान समारोह ने बढ़ाया कार्यक्रम का महत्व
प्रोफेसर विजय पाढी ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि अर्घदीप बनर्जी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। पुरस्कार वितरण में राउत राय, आशीर्वाद माझी और शिल्पी लाकड़ा ने सहयोग किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. दिव्या कांति बिलुंग, सत्य रंजन राउत और निखिल स्वाईं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और स्टाफ रहे उपस्थित
इस वार्षिक उत्सव में कॉलेज के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
