जिस स्कूल में पढ़े वहीं नगर अध्यक्ष के रूप में हुआ सम्मान सन्नी उरांव बोले यह मेरे लिए गौरव का क्षण

Advertisement

मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय में पूर्व छात्रों का भव्य सम्मान समारोह विद्यालय परिवार ने जताया गर्व और खुशी

चक्रधरपुर। मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय परिवार द्वारा मंगलवार को नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव और उपाध्यक्ष विजय कुमार साव का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। दोनों जनप्रतिनिधि इसी विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी रहे हैं, जिस पर विद्यालय परिवार ने गर्व व्यक्त किया।

विद्यालय परिसर में पहुंचने पर दोनों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विद्यालय के निदेशक बलराज हिंदवार और चेयरमैन नृपेन्द्र महतो ने गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया। इसके बाद शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर दोनों को सम्मानित किया गया।

जिस विद्यालय में पढ़े आज उसी स्कूल में सम्मानित होना मेरे लिए सौभाग्य सन्नी उरांव का भावुक संबोधन

नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि जिस स्कूल में उन्होंने शिक्षा प्राप्त की, आज उसी विद्यालय में नगर अध्यक्ष के रूप में सम्मानित होना उनके लिए गौरव और सौभाग्य का क्षण है। उन्होंने कहा कि मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय की बेहतर शिक्षा और अनुशासन ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

उन्होंने यह भी कहा कि वे आगे भी ईमानदारी के साथ चक्रधरपुर नगर क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।

संस्कार और शिक्षा से बनता है भविष्य विद्यालय परिवार ने पूर्व छात्रों की उपलब्धि पर जताया गर्व

विद्यालय के सोसाइटी सचिव लक्ष्मण महतो ने कहा कि दोनों जनप्रतिनिधि बचपन से ही संस्कारी और मृदुभाषी स्वभाव के रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही किसी भी संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है।

उन्होंने कहा कि आज यह गर्व का विषय है कि विद्यालय के पूर्व छात्र नगर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक और गणमान्य लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में सोसाइटी अध्यक्ष सच्चिदानंद राम, सह सचिव गणेश्वर महतो, शिवचरण महतो, प्रभात महतो, कमलेश महतो, कौशल हिंदवार, जीवेश हिंदवार, एमपीएस के प्राचार्य के नागराजू, मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत तिवारी, उप प्राचार्य बसंत कुमार महतो सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Share This Article