रायगढ़: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई

By
Advertisement
Advertisement

बायपास रोड पर घेराबंदी कर वाहन पकड़ा
रायगढ़ में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत गुरुवार रात अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर थाना साइबर और चौकी खरसिया पुलिस ने संयुक्त रूप से रायगढ़ बायपास रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध टाटा माजदा वाहन को पकड़ा।

वाहन से भारी मात्रा में कबाड़ बरामद
पकड़े गए वाहन (CG 13 AN 7028) की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में कबाड़ लोहा, छड़, टीना और जंग लगे तार पाए गए। चालक टीपू मनिहार (34 वर्ष), निवासी तुर्रीभांठा बायपास रोड खरसिया, वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

वाहन और 4180 किलो कबाड़ जब्त
पुलिस ने संदेह के आधार पर कार्रवाई करते हुए लगभग 5 लाख रुपये कीमत का वाहन और करीब 4180 किलोग्राम कबाड़ (करीब 15 हजार रुपये) जब्त किया। इस मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35(क)(ड) एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई चौकी प्रभारी खरसिया त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई। टीम में सहायक उप निरीक्षक मनोज पटेल, साइबर थाना के आरक्षक धनंजय कश्यप, जगमोहन ओग्रे, पुष्पेंद्र जाटवर, प्रशांत पंडा, नवीन शुक्ला सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी का सख्त संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि अवैध कबाड़ और चोरी की संपत्ति के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement
Share This Article