रामनवमी शोभायात्रा में नगर निगम की विशेष सफाई व्यवस्था

By
Advertisement
Advertisement

शोभायात्रा मार्ग पर दोपहर से रात तक की गई त्वरित सफाई, स्वच्छता कमांडो रहे तैनात, कचरे का किया गया तत्काल निष्पादन

रायगढ़। रामनवमी के पावन अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा के दौरान नगर निगम प्रशासन द्वारा विशेष स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की गई। शोभायात्रा मार्ग पर सफाई बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थीं, जिसके तहत स्वच्छता कमांडो की तैनाती की गई।
निगम कमिश्नर श्री बृजेश क्षत्रिय ने भव्य शोभायात्रा मैं विशेष सफाई अभियान चलाने और रास्तों पर पहले कचरे का तत्काल उठाव करने के निर्देश दिए थे। निर्देश के तहत आज शोभा यात्रा प्रारंभ होने से लेकर समापन तक निगम स्वास्थ्य शाखा एवं सफाई टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

शोभायात्रा प्रारंभ होते ही मार्ग पर आइसक्रीम कप, डिस्पोजल गिलास, कटोरी, चम्मच, चॉकलेट के रैपर, दोना-पत्तल सहित अन्य कचरे को तत्काल उठाने का कार्य किया गया। नगर निगम की टीम ने यह सुनिश्चित किया कि जहां-जहां से शोभायात्रा गुजरे, वहां तुरंत सफाई हो जाए और आमजन को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

इसके लिए पूरे शोभायात्रा रूट पर स्वच्छता कमांडो की ड्यूटी लगाई गई थी, जो दोपहर से लेकर देर रात तक लगातार सफाई कार्य में जुटे रहे। सड़क पर कचरा जमा न हो और यातायात भी बाधित न हो इसके लिए कचरा संग्रहण और निस्तारण के लिए विशेष टीमों को तैनात किया गया।

निगम प्रशासन के इस प्रयास से शोभायात्रा के दौरान स्वच्छता बनी रही और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़।  नगर निगम प्रशासन ने शहर के सभी नागरिकों से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए सार्वजनिक आयोजनों के दौरान स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने, कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालने की अपील की है।

Advertisement
Share This Article