सरगुजा: जंगली सुअर के लिए बिछाए गए तार में फंसने से हुई व्यक्ति की मौत, 6 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

सरगुजा: थाना कमलेश्वरपुर पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या और विद्युत अधिनियम उल्लंघन के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना में मृतक मिश्रालाल यादव की मौत जंगल में बिछाए गए तारंगित तार के संपर्क में आने से हुई थी।


घटना का संक्षिप्त विवरण

  • प्रार्थी जयप्रकाश यादव ने पुलिस को बताया कि उनके जीजा मिश्रालाल यादव जंगल में जंगली सुअर दिखाने गए थे। अचानक वह गिर पड़े और उनके शरीर में नंगा तार लपटा हुआ था, जिसमें विद्युत करंट था।
  • यह तार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बिजली चोरी के माध्यम से लगाया गया था, ताकि जंगली सुअर फंस सके। दुर्भाग्यवश, मृतक तार के संपर्क में आ गया।
  • पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि आरोपियों ने बांस के डंडे और लाल रंग की वायर का प्रयोग कर बिजली के खंभे से तार लगाकर जंगली सुअर फंसाने की योजना बनाई थी।

गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई

  • आरोपीगण जयपाल तिर्की, विश्वनाथ मांझी, धुरसाय मांझी, श्याम सुन्दर कुजूर, निर्मल कुजूर और जहूर साय को हिरासत में लिया गया।
  • पूछताछ में आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
  • पुलिस ने बांस का डंडा और लाल तार जप्त किया।
  • आरोपीयों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस टीम की सक्रियता

पूरा प्रकरण डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर निरीक्षक मनोज कुमार प्रजापति, सहायक उप निरीक्षक बबलू कुजूर, आरक्षक अर्जुन पैकरा, बरन सिंह, लुकान निकुंज, अमित कुमार, सूरज राठिया और वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका में सुलझाया गया।

Share This Article