रिटायर्ड फौजी ने युवक पर चलाई गोली, घर पर कर रहे थे पथराव, युवक गंभीर आरोपी अरेस्ट

Advertisement

जांजगीर चांपा : पामगढ़ के ब्यास नगर गांव में रिटायर्ड फौजी ने युवक को गोली मारी है.बताया जा रहा है कि विवाद तब बढ़ गया जब विवाद को सुलझाने वाले ही आपस में उलझ गए. इसके बाद घर और दुकान पर पथराव करने लगे.इसके बाद अपने घर पर ईंट और पत्थर से हो रहे हमले से रिटायर्ड फौजी ने नाराज होकर एक युवक के पैर में गोली मार दी. इस हमले में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया.वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है पूरा मामला ?

घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के ब्यास नगर गांव की है.यहां हिमांशु किराना स्टोर के सामने पंकज कश्यप और शैलेन्द्र साहू के बीच पुराने एक्सीडेंट को लेकर विवाद चल रहा था. इसी दौरान दुकान संचालक हिमांशु श्रीवास ने दोनों को झगड़ा करने से मना किया.समझाइश देने से नाराज होकर पंकज कश्यप और शैलेन्द्र साहू ने हिमांशु श्रीवास के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी.बात यही नहीं रुकी बल्कि विवाद के बाद पंकज और शैलेंद्र ने हिमांशु के दुकान और घर पर पथराव करना शुरु कर दिया.

grocery shopkeeper house

किराना दुकान संचालक के रिटायर्ड फौजी भाई ने मारी गोली

पथराव से आक्रोशित होकर हिमांशु के भाई गुलशन श्रीवास, जो आर्मी सिग्नल कोर में हवलदार रह चुके हैं,उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से पंकज कश्यप के पैर पर गोली मार दी. गोली लगने से पंकज कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल भेजा गया.

आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट

घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी गुलशन श्रीवास और उसके भाई हिमांशु श्रीवास को हिरासत में लेकर बाद में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है.

हिमांशु किराना स्टोर के सामने दो युवक विवाद कर रहे थे.इस दौरान दोनों को शांत कराने के लिए हिमांशु मौके पर पहुंचा.लेकिन दोनों युवकों ने हिमांशु किराना स्टोर के संचालक के घर पर पथराव करते हुए गाली गलौज की.इसके बाद हिमांशु का भाई गुलशन जो की फौज से रिटायर हुआ है,उसने पंकज कश्यप को टारगेट करते हुए गोली चला दी.जिसमें पंकज गंभीर रुप से घायल हुआ है. वहीं दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है. इसमें आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है -विजय कुमार पाण्डेय, एसपी जांजगीर चाम्पा

घटनास्थल की पुलिस कर रही जांच

घटना के बाद पामगढ़ पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि मामले की गहनता से जांच हो सके.

Scroll to Top