आयुषी सातकर (रायपुर) – मृत
ऋषभ धावरे (रायपुर) – घायल
छायांश धावरे (रायपुर) – घायल
गोविंद स्वामी (महासमुंद) – घायल
नमिता स्वामी (महासमुंद) – घायल
कुश्मिता स्वामी (महासमुंद) – घायल
मांशवी गोडारिया (महासमुंद) – घायल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
खल्लारी माता मंदिर के पहाड़ी पर हुए रोपवे हादसा मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, यह बहुत ही दर्दनाक घटना है। दोषियों को बख्सा नहीं जाएगा। जो भी मामले में दोषी पाए जाएंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रखरखाव पर उठे गंभीर सवाल
इस हादसे ने रोपवे के मेंटेनेंस और सुरक्षा मानकों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस रोपवे का संचालन डिजर्ट प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता द्वारा किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि, क्या समय पर सुरक्षा ऑडिट और मशीनी जांच की गई थी।
प्रशासनिक मुस्तैदी और कलेक्टर का बयान
हादसे की जानकारी मिलते ही खल्लारी पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। वर्तमान में नीति आयोग की बैठक के लिए दिल्ली प्रवास पर मौजूद महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिल्ली से ही अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता घायलों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करना है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। मेंटेनेंस में जिस किसी की भी लापरवाही सामने आएगी, उस पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम बागबाहरा नमिता मारकोले ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी घायलों को सहायता पहुंचाई जा रही है।मृतका आयुषी सातकर रायपुर की रहने वाली है। उनके पति ऋषभ धावरे और देवर छायांश धावरे घायल हुए है, जिनका बागबाहरा में इलाज जारी है। साथ ही महासमुंद के गोविंद स्वामी, नमिता स्वामी,कुश्मिता स्वामी और मांशवी गोडारिया घायल हुए है जिन्हें इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। इस हादसे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी दुःख जताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है।