Aaj Ka Rashifal: आज रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? राशि अनुसार जानें 22 मार्च 2026 का राशिफल

Advertisement

मेष राशि
आज आपके घर या परिवार में शुभ कार्य की योजना बन सकती है. हालांकि, गृहस्थ जीवन में वाद-विवाद की स्थिति आपके कारण उत्पन्न होगी, इसलिए बहस में फंसने से आपको बचकर रहना होगा.

वृषभ राशि
आज वृषभ राशि के लोगों को घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिलेगा. आप उनके साथ काफी समय व्यतीत करेंगे. इसके अलावा आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं. आज शाम से पहले विरोधी आपसे परास्त रहेंगे.

मिथुन राशि
आज प्रतियोगिता परीक्षा में आपको सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं. साथ ही आप पर मिथ्या आरोप लग सकते हैं. आज विरोधियों से सावधान रहना आपके लिए हितकारी रहेगा.

कर्क राशि
आज आपके मन में जोश एवं चुस्ती रहेगी. साथ ही परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा. उम्मीद है कि आज आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे. हालांकि, किसी से आपके मतभेद भी हो सकते हैं. शाम से पहले आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है. बता दें कि व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है.

सिंह राशि
आज आपके मन में फुर्ती रहेगी. आप किसी नए कार्य को करने के बारे में सोच सकते हैं, जिसमें सफलता मिलने के भी योग हैं. इसके अलावा धन का सुख मिल सकता है. साथ ही आपको या घर में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कत हो सकती है.

कन्या राशि
आज आप अपनी मनमर्जी से प्रत्येक कार्य करेंगे, लेकिन धन की दिक्कत रहेगी. साथ ही घर-परिवार में कोई चिंताजनक स्थिति रहेगी. इसके अलावा व्यापारियों को आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है.

तुला राशि
आज परिवार के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा. मन में किसी काम के बनने से प्रसन्नता रहेगी. साथ ही धन लाभ होगा, लेकिन बेवजह के विवादों में फंसने से बचें.

वृश्चिक राशि
आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने से आपके मन में प्रसन्नता रहेगी. हालांकि, परिवार के लोग आपके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं. साथ ही आपको झूठे आरोपों का सामना करना पड़ सकता है.

धनु राशि
आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है. साथ ही परिवार, मित्रों एवं बड़े-बुजुर्गों का साथ मिलेगा. इसके अलावा कामकाज अच्छा चलेगा. हालांकि, बच्चों का पढ़ाई में मन कम लगेगा.

मकर राशि
जल्दबाजी में किया गया कार्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है. साथ ही परिवार के किसी सदस्य को चोट लगने की संभावना है. आज दिनभर आप अपने खाने-पीने पर विशेष ध्यान देंगे तो सही रहेगा.

कुंभ राशि
किसी व्यक्ति की सहायता से आज आपको कामकाज में सफलता मिलेगी, लेकिन आलस्य आपके ऊपर हावी रहेगा. आज बच्चों का पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लगेगा, बल्कि अधिकतम समय दोस्तों के साथ व्यतीत होगा.

मीन राशि
आज आपको परिवार का सुख मिलेगा. साथ ही व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा. आज हर काम को सोच-समझकर और सावधानीपूर्वक करें क्योंकि जल्दबाजी से नुकसान होने की संभावना है.

Share This Article