“ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सट्टा कारोबार पर शिकंजा

2 Min Read
📊 Post Views: 18 Views

रायगढ़, 20 मार्च। जिले में अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन अंकुश” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त टीम ने रेलवे बंगलापारा और बेलादुला क्षेत्र में दबिश देकर सट्टा पट्टी लिखते आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना साइबर, कोतवाली और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

रेलवे बंगलापारा में रेड, एक आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे बंगलापारा में पुलिस ने छापेमारी कर छबिराम धीवर को पकड़ा। पूछताछ में उसने कबीर चौक जूटमिल निवासी सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ के लिए सट्टा लिखना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के पास से कैलकुलेटर, मोबाइल, सट्टा पट्टी से जुड़े दस्तावेज और 1000 रुपये नगद जब्त किए।

बेलादुला मरीन ड्राइव में दो आरोपी पकड़े गए

चक्रधरनगर क्षेत्र के बेलादुला मरीन ड्राइव में की गई कार्रवाई में मो. एजाज और राजेश देवांगन को सट्टा लिखते गिरफ्तार किया गया। उनके पास से मोबाइल, सट्टा पट्टी और 710 रुपये नगद बरामद किए गए।
पूछताछ में दोनों ने मधुबनपारा निवासी सहनवाज मालिक उर्फ सानू के लिए सट्टा संचालन की बात कबूली।

फरार खाईवाल पुलिस के रडार पर

मामले में पप्पू बरेठ, दीनदयाल साहू और सहनवाज मालिक फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।

SSP का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि—
“जिले में विजुअल पुलिसिंग के माध्यम से सट्टा, जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”

📊 Post Views: 18 Views
TAGGED:
Share This Article