1965 से जारी गुदड़ी चैत्र नवरात्र हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

By
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर। गुदड़ी बाजार में आयोजित पारंपरिक चैत्र नवरात्र हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ इस वर्ष भी भक्ति और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं उपाध्यक्ष विजय साव ने पहुंचकर भगवान राम और कृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा परिक्रमा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य अतिथियों का अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि नौ दिनों तक चलने वाला यह संकीर्तन क्षेत्र में भक्ति, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखते हैं और समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं।

गौरतलब है कि गुदड़ी बाजार में वर्ष 1965 से चैत्र नवरात्र के अवसर पर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इस वर्ष नौ दिवसीय आयोजन में कुल आठ कीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं, जिनमें एक महिला कीर्तन मंडली भी शामिल है।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद राजू प्रसाद कसेरा, शेष नारायण लाल, प्रताप बर्मन, संजय पासवान, शंभु साव, परमेंद्र चौहान, बप्पी दत्ता, राजेश गुप्ता, धीरज साव, अजय साव, रामप्रकाश साव, नंदलाल साव, बैजनाथ साव, ओम प्रकाश साव, कृष्णा प्रसाद साव, टिंकू प्रधान, कबीर पांडेय, शुभम जायसवाल, अमर शर्मा सहित समिति के अनेक सदस्य एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article